(फाइल फोटो)  
महाराष्ट्र

ठाणे-बोरीवली टनल प्रोजेक्ट को मिली रफ़्तार, वन विभाग ने MMRDA को ट्रांसफर की 35.56 हेक्टेयर वन भूमि

ठाणे-बोरीवली टनल प्रोजेक्ट की लागत 18,800 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसकी कुल लंबाई 11.8 किमी होगी जिसमें सुरंग 10.25 किमी और एप्रोच रोड 1.55 किमी लंबी होगी।

रीना पंवार

मुंबई : बोरीवली और ठाणे के बीच यात्रा के समय को कम करने के लिए अंडरग्राउंड ट्विन टनल का निर्माण किया जा रहा है, जो की संजय गांधी नेशनल पार्क के नीचे से गुजरने वाला है। अब इस प्रोजेक्ट को गति मिल गई है, क्योंकि वन विभाग ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) को 35.56 हेक्टेयर वन भूमि प्रदान कर दी है। यह जमीन ठाणे और बोरीवली के दोनों छोर पर फैली हुई है, जहां सुरंग बनाने का काम होगा।

भूमि का यह ट्रांसफर इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि उस जमीन पर रहने वाले 500 से 700 परिवारों का पुनर्वास भी शामिल है, जिसके लिए एमएमआरडीए के अधिकारी ने नोटिस भी जारी कर दी है, जिसमें वन भूमि सौंपने के बारे में सूचित किया गया है।

वन भूमि अधिग्रहण के लिए भेजा नोटिस

मिली जानकारी के अनुसार, ठाणे छोर पर सात गांवों और बोरीवली छोर पर एक गांव के निवासियों को पुनर्वसित किया जाएगा। एमएमआरडीए कुछ लोगों को इन-सीटू पुनर्वास और कुछ परिवारों को अन्य स्थानों पर स्थानांतरित करने की योजना बना रहा है। ठाणे में मानपाड़ा, माजीवाडा, बोरीवाडे, येऊर और चेने गांवों के कुछ हिस्से और बोरीवली में मगाथाने के एक हिस्से को इस सड़क परियोजना के लिए अधिग्रहित किया जाएगा।

तीन चरणों में होगा टनल का काम

इस परियोजना के लिए टनल-बोरिंग मशीन (टीबीएम) अगले साल ही आने की उम्मीद है, क्योंकि वर्तमान में सरकारी अधिकारी निजी और वन भूमि दोनों के अधिग्रहण और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। टीबीएम का इस्तेमाल नेशनल पार्क में हरियाली को बनाए रखने के लिए किया जाएगा। बता दें कि टनल बनाने का काम अलग-अलग पैकेजों के साथ तीन चरणों में किया जाएगा। महाराष्ट्र की खबरों के लिए क्लिक करें

ऐसी होगी ठाणे- बोरीवली टनल

ठाणे- बोरीवली टनल प्रोजेक्ट की लागत 18,800 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसकी कुल लंबाई 11.8 किमी होगी जिसमें सुरंग-10.25 किमी और एप्रोच रोड 1.55 किमी शामिल है। सुरंग का बाहरी व्यास 13.05 मीटर होगा। इसमें 2 सुरंगें जिसमें प्रत्येक 2 लेन की होगी और एक आपातकालीन लेन होगी। टनल में प्रत्येक 300 मीटर पर क्रॉस पैसेज होंगे। जमीन के नीचे सुरंग की गहराई 23 मीटर होगी।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM