Solapur Police Investigation:सोलापुर में एक शिक्षक (सोर्सः सोशल मीडिया) 
सोलापुर

सोलापुर: पुलिसकर्मी के बेटे ने शिक्षक से की 74 लाख रुपए की ठगी, बीजापुर नाका थाने में मामला दर्ज

Solapur Police Investigation: सोलापुर में एक शिक्षक से पुलिसकर्मी के बेटे ने 74 लाख रुपये की ठगी की। बीजापुर नाका पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

आंचल लोखंडे

Solapur Fraud Case: शिक्षक को पुलिसकर्मी के बेटे ने 74 लाख रुपये से अधिक की ठगी का शिकार बना लिया। इस सनसनीखेज मामले से सोलापुर शहर में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने 34 वर्षीय आरोपी स्वप्निल बाबूराव काले के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता टीचर वसंती सूर्यकांत येले (उम्र 50) अपने परिवार के साथ बीजापुर रोड स्थित मशाल वस्ती क्षेत्र की सदिच्छा हाउसिंग सोसाइटी में रहती हैं।

उनके पति मुंबई में रेलवे पुलिस फोर्स (RPF) में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। साल 2020 में पुलिस बॉयज़ एसोसिएशन द्वारा सोलापुर शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में वसंती येले और उनके पति की मुलाकात आरोपी स्वप्निल बाबूराव काले से हुई थी। इसके बाद स्वप्निल का उनके घर नियमित आना-जाना शुरू हो गया।

सोने के गहने सौंप दिए

दिसंबर 2020 में स्वप्निल ने वसंती येले को बताया कि उसके पिता का निधन हो चुका है और उसे कविता नगर पुलिस लाइन्स का सरकारी घर खाली करने को कहा गया है। उसने यह भी कहा कि वह रहने के लिए नया घर खरीदना चाहता है और आर्थिक मदद की आवश्यकता है। उसने भरोसा दिलाया कि पिता से मिलने वाली रकम आने के बाद वह पैसे लौटा देगा। परिचय और लगातार संपर्क के कारण वसंती ने उस पर भरोसा किया और नकदी न होने की स्थिति में उसे अपने सोने के गहने सौंप दिए।

वसंती के नाम पर खरीदी गईं कारें

बाद में स्वप्निल ने यह दावा किया कि उसे सोलापुर रेलवे स्टेशन पर टूर्स एंड ट्रैवल्स का टेंडर मिला है और इस व्यवसाय के लिए कारों की जरूरत है। अधिक मुनाफे का लालच देकर उसने वसंती येले के नाम पर तीन कारें खरीदीं, लेकिन उनकी किस्तें नहीं भरीं। इतना ही नहीं, उसने इन कारों को एक निजी साहूकार के पास गिरवी भी रख दिया।

धोखाधड़ी का मामला दर्ज

जब वसंती ने बार-बार अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी टालमटोल करने लगा। इस तरह आरोपी ने कुल 74 लाख 67 हजार 654 रुपए की ठगी की। इस मामले में बीजापुर नाका पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक शीतल कुमार गायकवाड़ कर रहे हैं।

Delhi Chalo March को लेकर मेट्रो सेवा पर असर! राजीव चौक समेत 10 प्रमुख रूटों का रहेगा डायवर्जन, देखें लिस्ट

पंचकूला के स्कूल में खौफनाक घटना, KG की बच्ची को बेरहमी से पीटा; बेहोश होने पर भी नहीं रुका हमला, VIDEO

Punjab Election 2027: AAP की पहली लिस्ट जारी, 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित; भगवंत मान धूरी से लड़ेंगे चुनाव

दिवाली के पीक सीजन में व्यापारियों का फूटा गुस्सा; अब दिल्ली चलो मार्च में जुटेंगे अखिलेश और ममता भी

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली पर सस्पेंस, CTI ने अखिलेश-ममता-उद्धव समेत नेताओं से की तारीख बदलने की मांग