Abetment To Suicide Case (सोर्सः सोशल मीडिया) 
सोलापुर

सोलापुर में SRPF जवान ने की आत्महत्या, पत्नी की शिकायत पर छह लोगों पर मामला दर्ज

Solapur SRPF Soldier Suicide: सोलापुर में राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने कथित रूप से मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या कर ली।

आंचल लोखंडे

Solapur Crime News:सोलापुर से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एसआरपीएफ (SRPF) के एक जवान ने कथित रूप से मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या कर ली। मृतक जवान का नाम विलास सरजेराव शिंदे (उम्र 35 वर्ष) बताया जा रहा है। शिंदे ने सोलापुर के मुलेगांव स्थित बिरसा मुंडा नगर में अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी।

इस मामले में शिंदे की पत्नी की शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक विलास शिंदे के मामा का आरोपी भीमाशंकर काले के साथ किसी पुराने मामले को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते जेल रोड पुलिस ने दो-तीन दिन पहले भीमाशंकर काले और भाग्यश्री काले को गिरफ्तार किया था।

विलास शिंदे बेहद आहत हो गए

बताया जा रहा है कि 12 मार्च की दोपहर, जब विलास शिंदे मुलेगांव स्थित अपने घर पर मौजूद थे, तब छह लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने उन्हें गालियां दीं और धमकी दी कि अगर उनके खिलाफ दर्ज हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) का मामला वापस नहीं लिया गया, तो वे उन्हें टुकड़े-टुकड़े कर मार डालेंगे। शिकायत के मुताबिक, विवाद के दौरान आरोपियों में से एक व्यक्ति ने विलास शिंदे को जूते से पीटना भी शुरू कर दिया। आसपास मौजूद लोग यह घटना देख रहे थे, जिससे विलास शिंदे बेहद आहत हो गए और रोने लगे।

ये भी पढ़े:

आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद वे काफी उदास और मानसिक तनाव में आ गए, जिसके चलते उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी पूनम विलास शिंदे ने इस संबंध में तालुका पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना