मोबाइल खरीदने नाबालिग छात्रों की सोने की चोरी (सोर्स: सोशल मीडिया)
सोलापुर

मोबाइल के लिए घर में ही चोरी, 10वीं के 2 छात्रों ने उड़ाया ढाई तोला सोना, सोलापुर पुलिस ने किया बरामद

Solapur Teens Stole Gold: सोलापुर में महंगे मोबाइल के लिए 10वीं के दो नाबालिग छात्रों ने अपने ही परिचित के घर से 3 लाख रुपये का ढाई तोला सोना चोरी कर लिया। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।

मनीषा बोंदरे

Solapur Minor Students Theft Crime: मोबाइल फोन की बढ़ती लत बच्चों और युवाओं के लिए किस तरह परेशानी का कारण बन सकती है, इसका चौंकाने वाला मामला सोलापुर में सामने आया है। यहां 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले दो नाबालिग छात्रों नें अपने हि परिचित के घर में चोरी की।

10वीं कक्षा के नाबालिग छात्रों नें की चोरी

10वीं कक्षा में पढ़ने वाले दो नाबालिग छात्रों पर मोबाइल खरीदने के लिए घर से सोना चोरी करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। उनके पास से करीब 3 लाख रुपये कीमत का ढाई तोला सोना बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, मामले में शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई। जांच के दौरान दोनों छात्रों की भूमिका सामने आने पर उन्हें हिरासत में लिया गया और उनके पास से कथित तौर पर चोरी किया गया सोना बरामद किया गया।

घर की चाबी रखने की जगह की थी जानकारी

शिकायत के अनुसार, दोनों में से एक छात्र का बिराजदार के घर आना-जाना था। इसी वजह से उसे घर की कई बातों की जानकारी थी। उसे यह भी पता था कि घर की चाबी पायदान के नीचे रखी जाती है।

बताया गया कि घर में किसी के मौजूद नहीं होने का फायदा उठाकर छात्र ने कथित तौर पर पायदान के नीचे से चाबी निकाली। इसके बाद उसने चाबी से घर खोला और अंदर रखे लॉकर को तोड़ दिरया।

लॉकर से चुराया सोना

सोलापुर पुलिस के मुताबिक, लॉकर से करीब ढाई तोला सोना चोरी किया गया था। चोरी किए गए सोने की कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई गई है। घटना के बाद शिकायत दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान दोनों नाबालिग छात्रों की भूमिका सामने आई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और उनके पास से चोरी का सोना बरामद कर लिया।

छात्रों में मोबाईल की बढती लत हानिकारक

इस घटना ने बच्चों और किशोरों में मोबाइल फोन की बढ़ती जरूरत और उसे खरीदने के लिए उठाए जा रहे गलत कदमों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, मामले में नाबालिग होने के कारण आगे की कार्रवाई संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत की जाएगी।

Tamil Nadu Government: तमिलनाडु में बिल्डिंग प्लान बनाना होगा आसान, सरकार ला रही है सिंगल विंडो ऑनलाइन पोर्टल

अमित शाह के UCC बयान पर भड़के सलमान खुर्शीद, BJP पर साधा निशाना, बोले- कोई भी विचारधारा संविधान से ऊपर नहीं

देश के सभी हाई कोर्ट को मिला स्थायी चीफ जस्टिस, सिफारिश के दौरान कई जगह फंसा था पेंच

गुरुग्राम में ऑपरेशन सफेद सागर के पूर्व सैनिक पर जानलेवा हमला, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद, FIR दर्ज

केरल में मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम का भव्य सम्मान, मिला शेख अबू बक्र एक्सीलेंस अवॉर्ड