MD Drugs Seized (सोर्सः सोशल मीडिया) 
सोलापुर

सोलापुर में 2 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुंबई कनेक्शन की जांच तेज

Solapur Drugs Case: सोलापुर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.9 करोड़ रुपये की MD ड्रग्स जब्त की। दो आरोपी गिरफ्तार, जबकि मामले में मुंबई कनेक्शन और इंटर-स्टेट ड्रग रैकेट की जांच जारी है।

आंचल लोखंडे

Solapur Crime Branch: सोलापुर शहर की क्राइम ब्रांच ने ड्रग माफिया के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शहर में मेफेड्रोन (MD) की तस्करी करने वाले एक गैंग पर छापा मारकर 1.9 करोड़ रुपये कीमत की 950 ग्राम ड्रग्स जब्त की है। इस कार्रवाई से सोलापुर के ड्रग डीलरों में हड़कंप मच गया है और मामले के तार मुंबई तक जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि मुस्लिम कब्रिस्तान से संगमेश्वर कॉलेज जाने वाली सड़क पर एक हुंडई वेन्यू कार का इस्तेमाल ड्रग्स की सप्लाई के लिए किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया। जैसे ही संदिग्ध कार दिखाई दी, पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ड्राइवर सीट के पास बने दराज में प्लास्टिक बैग में सफेद पाउडर मिला। फोरेंसिक जांच में यह 'मेफेड्रोन' (MD) ड्रग्स निकला।

फिल्मी स्टाइल में कार्रवाई

पुलिस ने इस मामले में रिज़वान शब्बीर खान और साहिल सिकंदर पीरज़ादे को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस को शक है कि साहिल पीरज़ादे की पत्नी कायनात खान भी इस मामले में शामिल हो सकती है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

मुंबई कनेक्शन की जांच जारी

सोलापुर में इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स कहां से आई, इसकी जांच के दौरान पुलिस को मुंबई कनेक्शन के संकेत मिले हैं। आशंका है कि यह ड्रग्स मुंबई से सोलापुर में सप्लाई के लिए लाई गई थी। पुलिस अब इस मामले में बड़े इंटर-स्टेट ड्रग रैकेट की जांच कर रही है।

2 करोड़ रुपये का सामान जब्त

  • MD ड्रग्स: 950 ग्राम, कीमत लगभग 1 करोड़ 90 लाख रुपये
  • हुंडई वेन्यू कार: कीमत लगभग 10 लाख रुपये
  • कुल जब्ती: करीब 2 करोड़ रुपये
  • दो आरोपी पुलिस कस्टडी में

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ