प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI) 
सोलापुर

सोलापुर में हैवानियत! पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, ससुराल जाकर दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

Solapur Crime News: सोलापुर के लोकमान्य नगर में तलाक के विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश की। गंभीर रूप से झुलसी महिला का अस्पताल में इलाज जारी है, आरोपी फरार।

आकाश मसने

Solapur Husband Burnt Wife: महाराष्ट्र के सोलापुर शहर से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के लोकमान्य नगर इलाके में एक पति ने आपसी विवाद के चलते अपनी ही पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। इस हमले में महिला बुरी तरह झुलस गई है, जिसे गंभीर हालत में सोलापुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

निकाह के कुछ ही महीनों बाद आई दरार

सोलापुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान फैजान जावेद शेख के रूप में हुई है। फैजान और पीड़िता का निकाह 7 सितंबर 2024 को बड़े अरमानों के साथ हुआ था। शादी के शुरुआती 2-3 महीने तो सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन उसके बाद छोटी-छोटी बातों पर विवाद शुरू हो गए। झगड़े इतने बढ़ गए कि दोनों अलग रहने लगे और मामला तलाक तक पहुंच गया।

साजिश के तहत ससुराल पहुंचा आरोपी

घटना 15 अप्रैल की रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच की है। बताया जा रहा है कि आरोपी फैजान सोची-समझी साजिश के तहत अपने ससुराल पहुंचा। उसने अपनी सास और पत्नी को मीठी बातों में फंसाकर विश्वास में लिया। उसने कहा कि वह अपनी पत्नी से अकेले में बात करके सारे मतभेद सुलझाना चाहता है।

कमरे में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

भरोसा करके परिवार ने दोनों को कमरे में बात करने की इजाजत दे दी। कमरे के अंदर जाते ही फिर से बहस शुरू हो गई। इसी बीच फैजान ने अपने पास छिपाई हुई पेट्रोल की बोतल निकाली और पत्नी पर उड़ेल दी। इससे पहले कि पीड़िता कुछ समझ पाती, आरोपी ने लाइटर से उसे आग के हवाले कर दिया।

चीख-पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसी

आग की लपटों में घिरी महिला जान बचाने के लिए चीखते हुए कमरे से बाहर भागी। शोर सुनकर परिजन और पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फैजान अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज