Balasaheb Sarwade Murder:सोलापुर नगर निगम चुनाव (सोर्सः सोशल मीडिया) 
सोलापुर

नामांकन वापसी को लेकर बवाल, सोलापुर में राजनीतिक झगड़े में MNS नेता की हत्या

Balasaheb Sarwade Murder: सोलापुर नगर निगम चुनाव के दौरान BJP के दो गुटों में विवाद के बाद MNS पदाधिकारी बालासाहेब सरवड़े की मौत हो गई। इलाके में तनाव और भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

आंचल लोखंडे

Solapur political violence: सोलापुर नगर निगम चुनाव के दौरान सोलापुर में राजनीतिक तनाव चरम पर पहुंच गया। नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन BJP के दो गुटों के बीच तीखा विवाद हो गया। यह विवाद सोलापुर के जोशी गली इलाके में BJP के पूर्व कॉर्पोरेटर शंकर शिंदे के संपर्क कार्यालय में हिंसक रूप ले बैठा, जहां एक गुट द्वारा तोड़फोड़ किए जाने की घटना सामने आई।

आरोप है कि पार्टी के एक गुट ने अपने समर्थित उम्मीदवार को नामांकन न मिलने के कारण कार्यालय में तोड़फोड़ की। हालात बिगड़ते देख पुलिस को भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मौके पर तैनात किया गया। इसी दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई।

मृतक MNS विद्यार्थी सेना का पदाधिकारी

मृतक की पहचान बालासाहेब सरवड़े के रूप में हुई है। वे MNS विद्यार्थी सेना के पदाधिकारी बताए जा रहे हैं। यह घटना सोलापुर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के वार्ड नंबर 2 में आवेदन वापस लेने को लेकर हुए विवाद के दौरान हुई। वार्ड 2 से शालन शिंदे BJP की आधिकारिक उम्मीदवार हैं, जबकि रेखा सरवड़े ने बागी उम्मीदवार के रूप में उनके खिलाफ नामांकन दाखिल किया था। आवेदन वापस लेने के दबाव को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा बढ़ गया, जिसके दौरान शंकर शिंदे के कार्यालय में भी तोड़फोड़ की गई। इसी झगड़े के बीच बीच-बचाव करने पहुंचे बालासाहेब सरवड़े पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप है।

चार संदिग्ध हिरासत में

गंभीर रूप से घायल बालासाहेब सरवड़े को सोलापुर के सहकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद शहर में तनाव का माहौल है और पुलिस ने इलाके में भारी बल तैनात कर दिया है। जेल रोड पुलिस ने इस हत्या मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

इस मामले में MNS नेता प्रशांत इंगले ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शिंदे गुट के लोगों ने बालासाहेब सरवड़े की हत्या की है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा द्वारा बिना विरोध पैनल बनाने का दबाव सरवड़े परिवार पर डाला जा रहा था।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय