शिवसेना-भाजपा (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
सोलापुर

बीजेपी-शिवसेना में बढ़ा टकराव! शिंदे के पूर्व विधायक के घर पर पड़ी रेड तो सामने आए डिप्टी सीएम

BJP-Shiv Sena Controversy: महाराष्ट्र में महायुति के भीतर खींचतान बढ़ी। मालवण और सांगोला में शिंदे गुट पर लगातार छापेमारी से बीजेपी–शिवसेना संबंधों में तनाव गहराया।

प्रिया जैस

LCB Raid: महाराष्ट्र में महायुति के भीतर खींचतान लगातार बढ़ रही है, खासकर बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के बीच दरारों की खबरें सामने आ रही है। नगर पंचायत और नगर पालिका चुनावों के प्रचार के दौरान शुरू हुआ तनाव अब खुलकर सामने आने लगा है। सबसे पहले सिंधुदुर्ग के मालवण में शिंदे गुट के विधायक निलेश राणे ने बीजेपी पदाधिकारी के घर पर छापेमारी कर कथित तौर पर नोटों से भरा बैग बरामद किया था।

इसी घटना के बाद दोनों दलों के बीच रिश्तों में और खटास आ गई। मालवण का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि सांगोला में शिंदे गुट के पूर्व विधायक शाहजी बापू पाटिल के दफ्तर पर LCB और चुनाव आयोग की टीम ने छापा मारा। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सभा खत्म होने के कुछ घंटे बाद होने के कारण राजनीतिक तापमान और बढ़ गया।

क्या बोले एकनाथ शिंदे?

इस मामले पर अब उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की प्रतिक्रिया सामने आई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि इन छापों को ज़रूरत से ज़्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए और जांच नियमों के तहत होगी।

शिवसेना (शिंदे गुट) के पूर्व विधायक शाहजी बापू पाटिल के ठिकानों पर हुई इस कार्रवाई पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि जांच प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के अनुसार होगी और इसमें कुछ भी गंभीर नहीं है। यह भी उल्लेखनीय है कि इसी हफ्ते पुलिस ने शिवसेना (शिंदे गुट) के हिंगोली विधायक संतोष बांगर के घर भी छापेमारी की थी।

सांगोला में पांच पार्टी कार्यालयों पर कार्रवाई

चुनाव आयोग और पुलिस ने सांगोला में कुल पांच पार्टी दफ्तरों पर छापेमारी की, जिनमें बीजेपी, शेकाप, राष्ट्रवादी कांग्रेस और शहर विकास आघाड़ी के कार्यालय शामिल हैं। शाहजी बापू पाटिल के दफ्तर के बाद टीम उनके सहयोगी रफीक नादाब के घर भी पहुंची। छापेमारी रात 10 बजे शुरू हुई और सोमवार तड़के तक चलती रही। अब तक प्रशासन ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि इन रेडों में क्या बरामद हुआ।

Noel Tata ने टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, बहराम वकील ने संभाली जिम्मेदारी

कुलगाम और किश्तवाड़ की घटनाओं पर बोले रक्षा विशेषज्ञ, कहा- पाकिस्तान को जल्द मिलेगा जवाब

सैम पित्रोदा ने की मोदी की तारीफ तो PM ने भी दिया जवाब, जानिए क्या कहा?

CERA की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, डेटा न गायब होता तो 49% तक ज्यादा दर्ज होता दिल्ली का प्रदूषण

कश्मीर का 'लाल सोना' क्यों हो रहा है गायब? कौन है इसका पीछे का जिम्मेदार