शिंदे गुट के नेता शाहजीबापू पाटील (सोर्स: सोशल मीडिया) 
सोलापुर

CM की सभा के तुरंत बाद शिंदे गुट के पूर्व विधायक शहाजीबापू पाटील के ऑफिस पर छापा, मची सियासी हलचल

Raid On Shahajibapu Patil Office: सांगोला में शिवसेना के पूर्व विधायक शहाजीबापू पाटील समेत कई दफ्तरों पर छापेमारी हुई। जिसके बाद राज्य की राजनीति में हड़कंप मच गया। पाटील ने भाजपा पर निशाना साधा।

आकाश मसने

Shiv Sena Leader Shahajibapu Patil Raid Controversy: महाराष्ट्र निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में सोलापुर जिले के सांगोला से एक बड़ी खबर सामने आई है। देर रात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के शिवसेना गुट के नेता और सांगोला के पूर्व विधायक शहाजीबापू पाटील के कार्यालय समेत कुल चार जगहों पर छापेमारी की गई। खास बात यह है कि रविवार को ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रचार सभा संपन्न हुई थी और उसके तुरंत बाद यह कार्रवाई हुई, जिसे लेकर राजनीतिक षड्यंत्र का आरोप लगाया जा रहा है।

चुनाव आयोग ने पुलिस की मदद से सांगोला में पांच पार्टी कार्यालयों पर छापे मारे। इनमें भाजपा, शेकाप (शेतकरी कामगार पक्ष), राष्ट्रवादी कांग्रेस और शहर विकास आघाडी के दफ्तर शामिल हैं। शहाजीबापू पाटील के कार्यालय पर पहली छापेमारी के बाद उनके सहयोगी रफीक नादाब के घर पर भी टीम पहुंची। रात 10 बजे शुरू हुई यह छापेमारी सोमवार (1 दिसंबर) तड़के खत्म हुई। प्रशासन की ओर से अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि छापों में क्या मिला है?

सांगोला में शहाजीबापू अकेले

सांगोला नगर परिषद चुनाव में भाजपा ने शिंदे के शिवसेना के पूर्व विधायक शहाजीबापू पाटील को अलग-थलग करते हुए शेकाप समेत सभी दलों का मोर्चा बनाकर चुनाव लड़ने का फैसला किया। इसके बाद खुद शहाजीबापू पाटील ने कई बार नाराजगी जताई थी। भाजपा की इस राजनीतिक चाल से वे काफी नाराज थे। पाटील ने भाजपा की इस रणनीति को घिनौना, घृणित, आतंकवादी और किसी लाचार पर बलात्कार जैसा कृत्य बताते हुए पार्टी पर जमकर निशाना साधा था।

क्या बोले शाहजी बापू?

शिवसेना के पूर्व विधायक शाहजी बापू ने कहा कि मैंने कई चुनाव लड़े हैं लेकिन ऐसी कार्रवाई कभी नहीं हुई। यह सारी पॉलिटिक्स गलत दिशा में जा रही है। आज मेरे मन में पॉलिटिक्स छोड़ने का ख्याल आ रहा है। सीनियर नेताओं से बात करने के बाद अब मैं इसे छोड़ने की सोच रहा हूं। संगोला में पॉलिटिक्स का ऐसा सिस्टम कभी नहीं हुआ।

उद्धव गुट के दानवे का तंज

शिवसेना (यूबीटी) के नेता अंबादास दानवे ने शहाजीबापू पाटील पर तंज कसा है। दानवे ने कहा कि गुवाहाटी जाते समय 'झाड़ी पहाटी होटल' अच्छा लगा। अब भाजपा के खिलाफ मुंह खोलते ही छापों की झड़ी लग गई। उन्होंने आगे कहा कि खाते समय गन्ना मीठा लगा, अब वही गन्ना पीछे पड़ रहा है। अब यह मानना ही पड़ेगा बापू कि सब ओके नहीं है।

मंत्री और नेता शिवसेना संजय शिरसाट ने कहा कि शहाजीबापू पाटील पर की गई कार्रवाई राजनीति से प्रेरित नजर आ रही है और इसे महायुति के लिए ठीक नहीं माना जा सकता। यदि यह सब जानबूझकर किया जा रहा है तो यह गठबंधन की भावना के विपरीत है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान