महाराष्ट्र में ऑपरेशन लोटस (सौ. सोशल मीडिया ) 
सोलापुर

Solapur में ऑपरेशन लोटस ने पार्टी में मचायी हलचल, कार्यकर्ताओं ने जतायी नाराजगी

Maharashtra Nikaay Chunaav: सोलापुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ऑपरेशन लोटस का खुलकर विरोध किया है। पुराने नेताओं ने बाहरी पूर्व विधायकों को शामिल करने का कदम रोकने की मांग की है।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Local Body Election: स्थानीय निकाय चुनाव की घोषणा से पहले सोलापुर में बीजेपी के ऑपरेशन लोटस को लेकर स्थानीय नेताओं ने बगावत कर दी है।

इन बीजेपी नेताओं का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से यहां काम कर रहे हैं, लेकिन अब दूसरे दलों के नेताओं को हमारे सिर पर बैठाने की तैयारी चल रही है।

उनका कहना है कि इस तरह की कोशिश को वे बर्दाश्त नहीं करेंगे, ऐसी रिपोर्ट है कि सोलापुर के पालक मंत्री जयकुमार गोरे के प्रयासों से चार पूर्व विधायक भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। इनमें से तीन राकां अजीत पवार गुट के विधायक हैं, जबकि एक कांग्रेस का है।

मंगलवार को भाजपा के 'ऑपरेशन लोटस' के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने सोलापुर में अपनी ही पार्टी कार्यालय के सामने धरना दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा विधायक सुभाष देशमुख खुद इस विरोध प्रदर्शन को पीछे से हवा दे रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा है कि हमें पार्टी में दूसरी पार्टी के भ्रष्ट नेता नहीं चाहिए,

सदमे में पार्टी 'ऑपरेशन लोटस' का भाजपा के भीतर से ही विरोध होने से पार्टी भी सदमे में है। स्थानीय बीजेपी नेताओं का कहना है कि जिनके खिलाफ हम आजीवन लड़े, अब उन्हें हमारे सिर पर बैठाया जा रहा है।

4 पूर्व विधायकों समेत कई नेता होंगे शामिल

कांग्रेस और राकांपा के नेता और चार पूर्व विधायक भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। इनमें मोहोल के पूर्व विधायक राजन पाटिल, यशवंत माने, माढा के पूर्व विधायक बबनराव शिंदे और उनके दो बेटे, दक्षिण सोलापुर के पूर्व विधायक दिलीप माने ने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। हालांकि सोलापुर तालुका के भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि बाहरी नेताओं के भाजपा में शामिल होने से पुराने कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय होगा, दक्षिण सोलापुर तालुका में भाजपा विधायक सुभाष देशमुख का दबदबा है, ऐसे में दिलीप माने के पार्टी में आने से देशमुख को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे ठगा नहीं

सोलापुर में ऑपरेशन लोटस की खबर पर यूबीटी प्रवक्ता संजय राऊत ने नमक रगड़ते हुए कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं है, जिसे बीजेपी ने ठगा नहीं है। उन्होंने कहा कि अजीत पवार महायुति में शामिल है। इसके बावजूद बीजेपी उनके पूर्व विधायकों को तोड़ने का काम कर रही है।

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील