एकनाथ शिंदे व देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
सिंधुदुर्ग

महाराष्ट्र ZP चुनाव परिणाम 2026: कोंकण में महायुति का धमाका, सिंधुदुर्ग-रत्नागिरी में विपक्ष चित, देखें विनर्स

Maharashtra ZP Election Results 2026: महाराष्ट्र के 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम आज घोषित हो रहे है। इससे पहले ही कोंकण में महायुति ने 27 सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज की है।

आकाश मसने

Zilla Parishad-Panchayat Samiti Election Winner List: महाराष्ट्र की राजनीति में आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि राज्य के 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनावी नतीजों का फैसला होने जा रहा है। सुबह 10 बजे से शुरू हुई मतगणना के बीच, सत्तारूढ़ 'महायुति' (बीजेपी और शिंदे नीत शिवसेना) ने कोंकण क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ का प्रदर्शन करते हुए बड़ी बढ़त बना ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मतदान के नतीजों की घोषणा से पहले ही महायुति के कुल 27 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं।

कोंकण में महायुति का एकतरफा दबदबा

कोंकण क्षेत्र, विशेषकर सिंधुदुर्ग जिले में महायुति ने विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया है। सिंधुदुर्ग जिला परिषद की कुल 50 सीटों में से 8 सीटों पर महायुति ने निर्विरोध जीत हासिल की है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के 7 और शिंदे गुट का 1 सदस्य शामिल है। इसी तरह, जिले की 100 पंचायत समिति सीटों में से 17 सीटों पर महायुति के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। इनमें बीजेपी के 16 और शिंदे शिवसेना का 1 उम्मीदवार विजयी रहा है। रायगड और रत्नागिरी जिले से भी शिवसेना के दो उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत दर्ज की है।

यहां देखें निर्विरोध जीतने वाले प्रत्याशियों की लिस्ट

सिंधुदुर्ग जिला परिषद (8 निर्विरोध )

  • खारेपाटण- प्राची इस्वालकर (बीजेपी)
  • बांदा- प्रमोद कामत (बीजेपी)
  • जाणवली- रुहिता राजेश तांबे (भाजपा कार्यकर्ता, शिवसेना उमेदवार )
  • पडेल- सुयोगी रविंद्र घाडी (बीजेपी)
  • बापर्डे -अवनी अमोल तेली (बीजेपी)
  • पोंगुर्ले- अनुराधा महेश नारकर (बीजेपी)
  • किंजवडे-सावी गंगाराम लोके (बीजेपी)
  • कोलपे- प्रमोद पुंडलिक रावराणे (बीजेपी)

पंचायत समिति कणकवली(6 निर्विरोध)

  • वरवडे - सोनू सावंत (बीजेपी)
  • नांदगाव- हर्षदा हनुमंत वालके (बीजेपी)
  • जाणवली महेश्वरी महेश चव्हाण (बीजेपी)
  • बिडवाडी- संजना संतोष राणे (बीजेपी)
  • हरकुल बुद्रुक- दिव्या दिनकर पेडणेकर (बीजेपी)
  • नाटल - सायली संजय कृपाल (बीजेपी)

देवगड पंचायत समिति (6 निर्विरोध)

  • पडेल –अंकुश यशवंत ठूकरूल (बीजेपी)
  • नाडण –गणेश सदाशिव राणे (बीजेपी)
  • बापर्डे – संजना संजय लाड (बीजेपी)
  • फणसगांव – समृद्धि संतोष चव्हाण (बीजेपी)
  • शिरगांव – शितल सुरेश तावडे (बीजेपी)
  • कोटकामते -ऋतुजा राकेश खाजनवाडकर (बीजेपी)

पंचायत समिति वैभववाडी (1 निर्विरोध)

  • कोकिसरे- सौ. साधना सुधीर नकाशे (बीजेपी)

पंचायत समिति वेंगुर्ले (1 निर्विरोध)

  • आसोली- संकेत धुरी (बीजेपी)

मालवण पंचायत समिति (1 निर्विरोध)

  • अडवली मालडी- सीमा सतीश परुलेकर (बीजेपी)

सावंतवाडी पंचायत समिति (1 निर्विरोध)

  • शेरले- महेश धुरी (बीजेपी)

दोडामार्ग पंचायत समिति (1 निर्विरोध)

  • कोलझर- गणेश प्रसाद गवस (शिवसेना)

चुनावी आंकड़ों पर एक नजर

शनिवार को महाराष्ट्र के 12 जिलों रायग, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सातारा, सांगली, कोल्हापुर, सोलापूर, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव और लातूर में मतदान संपन्न हुआ था। जिला परिषद की 731 और पंचायत समितियों की 1,462 सीटों के लिए कुल 7,438 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। महायुति की शुरुआती निर्विरोध जीत ने बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह भर दिया है।

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें