संजय राउत, कृपाशंकर सिंह (pic credit; social media) 
महाराष्ट्र

संजय राउत की राजनीति कॉमेडी शो जैसी, इसलिए उनके बयान कोई 'सीरियसली'...कृपाशंकर सिंह का वार

Maharashtra News: शिंदे नेता कृपाशंकर सिंह ने संजय राउत के तालिबानी बयान पर हमला बोला है। उन्होंने उनकी तुलना एक कॉमेडियन से की है। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति कॉमेडियन शो जैसी है।

सोनाली चावरे

Maharashtra Politics: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह ने शिवसेना (UBT) नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय राउत पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राउत की तुलना कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव से करते हुए कहा कि राउत राजनीति में ज़्यादा बकवास और फालतू बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। उनके बयानों को कोई गंभीरता से नहीं लेता।

दरअसल, संजय राउत ने हाल ही में दावा किया था कि आगामी निकाय चुनाव में उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे एक साथ चुनाव लड़ सकते हैं। इसी बयान को लेकर कृपाशंकर सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि “संजय राउत की बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता। वे केवल बयानबाजी और नाटक करते रहते हैं।”

संजय राउत की राजनीति अब कॉमेडी शो जैसी

कृपाशंकर सिंह ने आगे कहा कि संजय राउत की राजनीति अब कॉमेडी शो जैसी हो गई है। “राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आजकल राजनीति में कॉमेडी करने की रेस लगी है। कई नेता बयानबाजी और एक्टिंग के जरिए सुर्खियां बटोरने में लगे हैं।”

भाजपा नेता ने यह भी दावा किया कि आने वाले किसी भी चुनाव में महायुति (भाजपा, शिवसेना शिंदे गुट और एनसीपी अजित पवार गुट) एकजुट होकर मैदान में उतरेगी और जीत दर्ज करेगी।

संजय राउत ने भाजपा को बताया तालिबानी प्रवृत्ति

संजय राउत द्वारा भाजपा सरकार को "तालिबानी प्रवृत्ति" बताने पर कृपाशंकर सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “चोरों को सारे चोर ही नजर आते हैं। उनकी सोच जैसी है, वैसा ही वे बयान देते हैं।”

इससे पहले मनसे प्रमुख राज ठाकरे के हिंदी विरोधी बयान पर भी कृपाशंकर सिंह ने अप्रत्यक्ष हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि कुछ नेता राजनीतिक फायदे के लिए मराठी और गैर-मराठी समाज के बीच खाई पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा था,  “हिंदी माझी आई और मराठी माझी मावशी” (हिंदी मेरी मां और मराठी मेरी मौसी है)।

कृपाशंकर सिंह ने उत्तर भारतीय समाज को महाराष्ट्र के विकास का बराबर का भागीदार बताते हुए कहा कि यह समाज केवल श्रमिक ही नहीं, बल्कि राज्य के निर्माण में समर्पित योगदान देने वाला नागरिक वर्ग है।

कृपाशंकर सिंह के इन बयानों से यह साफ है कि भाजपा राउत की बयानबाजी को वह गंभीरता से लेने के मूड में नहीं है और हर बार पलटवार कर उनके राजनीतिक तीरों को मजाक में बदल देते है।

(News Source-आईएएनएस)

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम

क्रिकेट के मैदान से सियासत तक चहल की नई पारी! BJP में बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही आया पहला रिएक्शन

LPG गैस वाले सावधान! 75 लाख ग्राहकों के कटे नाम; तुरंत करें ये काम, नहीं तो कट जाएगा आपका नाम