(डिज़ाइन फोटो) 
महाराष्ट्र

सत्यपाल मलिक का दावा - महाराष्ट्र में BJP का होगा सफाया, करेंगे MVA का प्रचार

सत्यपाल मलिक का BJP के खिलाफ हमला बदस्तुर जारी है। सत्यपाल मलिक ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव के परिणाम BJP के ताबूत में आखिरी कील के रूप में काम करेंगे। मलिक ने कहा कि वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में विपक्षी महा विकास आघाडी (MVA) के लिए प्रचार करेंगे।

राहुल गोस्वामी

मुंबई: पूर्व BJP नेता और कई राज्यों के राज्यपाल रह चुके सत्यपाल मलिक का BJP के खिलाफ हमला बदस्तुर जारी है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बीते शनिवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सत्यपाल मलिक ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव के परिणाम BJP के ताबूत में आखिरी कील के रूप में काम करेंगे।

वहीं अब जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आज रविवार को कहा कि वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में विपक्षी महा विकास आघाडी (MVA) के लिए प्रचार करेंगे। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ( BJP) का ‘‘सफाया'' हो जाएगा। जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने में अहम भूमिका निभाने वाले मलिक मुंबई में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास पर उनसे मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

वहीं सत्यपाल मलिक ने भविष्यवाणी की कि कांग्रेस हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगभग 60 सीटें हासिल कर सकती है, जबकि BJP को मात्र 20 सीटें मिल सकती है। इतना ही नही मलिक ने 2019 के पुलवामा आतंकी हमले की व्यापक जांच की अपनी अपील भी फिर दोहराई, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 40 कर्मियों की जान चली गई थी। उन्होंने सरकार पर उनके खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का भी संगीन आरोप लगाया।

जानकारी दें कि महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए आगामी नवंबर में चुनाव प्रस्तावित है। राज्य में सत्तारूढ़ महायुति में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना, भाजपा और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) शामिल है। विपक्षी MVA में शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और शरद पवार नीत राकांपा (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं।

महाराष्ट्र में आगामी चुनाव के बारे में पूछने पर मलिक ने कहा, ‘‘भाजपा को न केवल बड़ा झटका लगेगा, बल्कि राज्य चुनाव में पार्टी का सफाया हो जाएगा। उद्धव ठाकरे इस चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।मैंने MVA को पूर्ण समर्थन दिया है। मैं उसके लिए प्रचार भी करूंगा।''

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला