उज्जैन दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं की बस को ट्रक ने मारी टक्कर (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
सातारा

Satara News:उज्जैन दर्शन के लिए निकले श्रद्धालु हुए हादसे के शिकार, बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत, 8 घायल

उज्जैन में देवदर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की एक निजी बस की भीषण दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हादसा रविवार तड़के करीब 2:30 बजे फलटण तालुका के सालपे गांव में बिरोबा मंदिर के पास हुआ।

आंचल लोखंडे

सतारा: उज्जैन में देवदर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की एक निजी बस की भीषण दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हादसा रविवार तड़के करीब 2:30 बजे फलटण तालुका के सालपे गांव में बिरोबा मंदिर के पास हुआ, जब एक ट्रक ने सामने से आ रही बस को जोरदार टक्कर मार दी।

मृतकों की पहचान सलमान इम्तियाज सय्यद (24 वर्ष, निवासी मालबाग पाटील गली, शिरढोण, तहसील शिरोळ, जिला कोल्हापुर) और रजनी संजय दुर्गुळे (48 वर्ष, निवासी पेठ वडगांव, तहसील हातकणगले, जिला कोल्हापुर) के रूप में हुई है। तीसरी मृतक महिला ने सिविल अस्पताल सातारा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ट्रैवेल्स के चालक की भी मौके पर ही मौत हो गई।

बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इचलकरंजी से श्रद्धालुओं को लेकर निकली यह बस (MH 04 CP 2452) उज्जैन देवदर्शन के लिए जा रही थी। बस वाठार स्टेशन मार्ग होते हुए सालपे घाट पार कर रही थी और लोणंद की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक (MH 42 BF 7784) ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

घायल लोणंद के निजी अस्पताल में भर्ती

घटना के तुरंत बाद सालपे गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद शुरू की। साथ ही लोणंद पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को लोणंद के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। चंद्रपुर में घात लगाए बैठे बाघ ने एक साथ 3 महिलाओं को बनाया शिकार, सास-बहू की ली जान...

ग्रामीणों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया

हादसे के बाद सालपे गांव के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घटनास्थल पर ही दुर्घटना के शिकार लोगों का खून फैला हुआ था। कुछ लोग वाहन के नीचे भी फंसे हुए थे। घायलों को तुरंत सतारा सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई।

पुलिस जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही लोनंद पुलिस स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। शव को भी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटना दर्ज करने का काम जारी है और आगे की जांच सतारा पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी सुशील भोसले कर रहे हैं।

CJP Protest: प्रिवेंटिव कस्टडी में अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास, आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी

Weather Today: मानसून की वापसी तेज, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश के आसार, तटीय इलाकों में उमस बढ़ेंगी

पेपर लीक अब एक रोग बन गया है, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बड़ा बयान, इसे रोकने सरकारें उठा रही बड़े कदम

NIA ने फ्लाईदुबई घटना की जांच के लिए केस दर्ज किया, ओमानी को-पायलट को बनाया गया आरोपी

आज फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर लौटेगा CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन