कार से स्टंट करता युवक (सोर्स: सोशल मीडिया) 
सातारा

स्टंट पड़ा भारी, 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी कार, देखिए खौफनाक Video

Satara Car Viral Video: सातारा जिले में सोशल मीडिया के लिए रील बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। वाघपुर पठार क्षेत्र के टेबल पॉइंट में रील शूट करते समय एक कार 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

आकाश मसने

Satara Viral Video: सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग कई बार जोखिम भरे कदम उठाते हैं। कई बार इसमें भारी नुकसान भी होता है, यहां तक जान भी गंवानी पड़ती है, लेकिन लोग सुधरते कहां है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के सतारा जिले से सामने आया है। यहां एक युवक को सोशल मीडिया रील बनाना महंगा पड़ गया। वाघपुर पठार क्षेत्र के टेबल पॉइंट पर रील शूट करते समय एक कार 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

इस हादसे में कार में बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही पाटन पुलिस मौके पर पहुंची और सभी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

महाराष्ट्र के घोलेश्वर निवासी साहिल अनिल जाधव (20) अपने 4 दोस्तों के साथ वाघपुर पठार स्थित टेबल पॉइंट घूमने आए थे। इस दौरान सभी दोस्त कार के साथ स्टंट कर रहे थे। इसी दौरान साहिल के चारों दोस्त फोटोशूट के लिए कार से उतरे। उनमें से एक कार का वीडियो बना रहा था।

यहां देखें वीडियो

इसके बाद साहिल ने कार से स्टंट करने लगा। अचानक कार का बैलेंस बिगड़ा और सीधे गहरी खाई में जा गिरी। गनीमत रही की कार पूरी नीचे गिरी बीच में ही अटक गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से खाई में उतरकर साहिल का रेस्क्यू किया गया और उसे गंभीर हालत में कराड के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

कहां है टेबल पॉइंट?

बता दें कि टेबल पॉइंट, पाटण से करीब 3-4 किलोमीटर दूर गुजरवाड़ी क्षेत्र में स्थित है। यह पर्यटन स्थल अपने उल्टे झरने के लिए प्रसिद्ध है। यहां रोज़ाना बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और फोटो खींचते हैं व प्राकृतिक दृश्य का आनंद लेते हैं।

सुरक्षा के इंतजाम नहीं

स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटन स्थल पर न तो सुरक्षा रेलिंग है, न ही कोई चेतावनी बोर्ड और न ही पुलिस की कोई निगरानी। यहां पहले भी हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की उदासीनता अब भी जारी है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सुरक्षा रेलिंग, चेतावनी संकेतक और पुलिस गश्त तुरंत शुरू की जाए, अन्यथा भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए