मंत्री संजय शिरसाट (सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

भंवर में फंसे मंत्री संजय शिरसाट, बेटे सिद्धांत पर लगा दहेज उत्पीड़न का आरोप

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और छत्रपती संभाजीनगर के पालकमंत्री संजय शिरसाट के बेटे सिद्धांत पर पुत्रवधू जान्हवी ने मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना, धोखाधड़ी, धमकी व दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

आकाश मसने

मुंबई: पुणे की वैष्णवी हगवणे की खुदकुशी मामले से उपमुख्यमंत्री अजित की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सीधे संबंध की वजह से महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ महायुति सरकार की कार्यशैली पर पहले ही सवाल उठाए जा रहे हैं। अब राज्य सरकार की किरकिरी कराने वाला एक और मामला सामने आया है। यह मामला महायुति सरकार में शामिल उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना से जुड़े एक कद्दावर मंत्री संजय शिरसाट से जुड़ा है।

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और छत्रपती संभाजीनगर के पालकमंत्री संजय शिरसाट के बेटे सिद्धांत पर पुत्रवधू जान्हवी ने मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना, धोखाधड़ी, धमकी व दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। जान्हवी ने सिद्धांत के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।

राज्य के कैबिनेट मंत्री और छत्रपति संभाजीनगर के पालकमंत्री संजय शिरसाट के बेटे सिद्धांत को उनकी पत्नी जाह्नवी ने कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में जान्हवी ने सिद्धांत के खिलाफ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न, धोखाधड़ी, धमकी और दहेज उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करने की मांग की है।

ब्लैकमेल करके किया विवाह

जान्हवी के अनुसार, 2018 में सोशल मीडिया के जरिए उसकी मुलाकात सिद्धांत से हुई थी। इसके बाद दोनों ने चेंबूर स्थित एक फ्लैट में शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि सिद्धांत ने उसे बार-बार आत्महत्या की धमकी दी और भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल किया और शादी के लिए दबाव डाला। सिद्धांत के भावनात्मक वादों के झांसे में फंसकर उसने शादी कर ली और बाद में गर्भवती भी हुई। लेकिन सिद्धांत ने उसे गर्भपात के लिए मजबूर किया।

कानूनी नोटिस में यह भी आरोप लगाया गया है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है, क्योंकि संजय शिरसाट मंत्री हैं और मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

क्या है वैष्णवी आत्महत्या मामला?

बता दें कि पुणे वैष्णवी हगवणे ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने एनसीपी के पूर्व नेता राजेंद्र हगवणे समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। राजेंद्र हगवणे अजित पवार की पार्टी के पदाधिकारी थे। वैष्णवी की शादी राजेंद्र के बेटे शशांक से हुई थी। वैष्णवी ने आत्महत्या से कुछ दिन पहले ससुराल वालों पर दजेह के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

ChatGPT का कमाल या इंसानों के लिए खतरा? AI से बुक हुई IRCTC की तत्काल टिकट, वायरल हुआ वीडियो

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम