(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)  
महाराष्ट्र

विधानसभा चुनाव को लेकर संजय राउत का दावा, MVA 160 से ज्यादा सीटें जीतकर बनाएगी स्थिर सरकार

चुनाव के एक दिन बाद शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि विपक्षी महा विकास आघाड़ी गठबंधन 288 में से 160 से 165 सीटें जीतेगा और राज्य में एक स्थिर सरकार बनाएगा।

रीना पंवार

मुंबई : 20 नवंबर को राज्यभर में हुए मतदान के बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का शोर थम गया है। अब सभी दलों को 23 नवंबर का इंतजार है, जिस दिन मतों की गणना होनी है। चुनाव के बाद कई दल जीत को लेकर काफी आशान्वित है। इस क्रम में चुनाव के एक दिन बाद शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन कुल 288 में से 160 से 165 सीटें जीतेगा और राज्य में एक स्थिर सरकार प्रदान करेगा।

एक दिन बाद, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन कुल 288 में से 160 से 165 सीटें जीतेगा और राज्य में एक स्थिर सरकार प्रदान करेगा।

एमवीए नेता आज करेंगे बैठक

गुरूवार को दिए अपने बयान में राज्यसभा सदस्य राउत ने यह भी कहा कि एमवीए नेता शनिवार को होने वाली मतगणना से पहले आज एक बैठक भी करेंगे। बुधवार को मतदान समाप्त होने के बाद ज्यादातर एग्जिट पोल ने महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत का अनुमाान जताया है, जबकि कुछ एग्जिट पोल ने पश्चिमी राज्य में एमवीए गठबंधन को बढ़त दी है। महाराष्ट्र की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

राउत ने स्थिर सरकार का किया दावा

पत्रकारों से बात करते हुए सांसद संजय राउत ने कहा, ‘‘हम और हमारे सहयोगी, जिनमें पीडब्ल्यूपी, समाजवादी पार्टी, वामपंथी दल जैसे छोटे दल शामिल हैं, बहुमत का आंकड़ा पार कर रहे हैं। हम 160-165 सीटें जीत रहे हैं। राज्य में एक स्थिर सरकार होगी। मैं यह बहुत विश्वास के साथ कह सकता हूं।'' गौरतलब है कि एमवीए में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और शरद पवार की अगुवाई वाली राकांपा (SP) शामिल हैं। जबकि, सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की राकांपा शामिल हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरों के लिए क्लिक करें

सभी दलों को 23 नवंबर का बेसब्री से इंतजार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर जहां महायुति गठबंधन सत्ता बरकरार रखने के लिए दृढ़ संकल्पित है, वहीं विपक्षी एमवीए गठबंधन राज्य में 2024 के लोकसभा चुनावों में अपने अच्छे प्रदर्शन को विधानसभा चुनाव में भी दोहराने की उम्मीद कर रहा है। फिलहाल सभी दलों को 23 नवंबर का इंतजार है। वहीं, अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, बीते बुधवार को हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में लगभग 65 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि 2019 के विधानसभा चुनावों में यह 61.74 प्रतिशत था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, भूस्खलन से निर्माणाधीन टनल धंसा

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा