शिवसेना नेता संजय निरुपम 
महाराष्ट्र

कांग्रेस-RJD पर भड़के संजय निरुपम, बोले-उनको बांग्लादेशी मुसलमानों का वोट चाहिए

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि इन्हें पता चल गया है कि हिंदुस्तान की जनता वोट नहीं देगी, इसलिए उनको बांगलादेशी मुसलमान का वोट चाहिए।

सोनाली चावरे

मुंबई: शिवसेना नेता संजय निरुपम ने 'बिहार बंद' को लेकर कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी के लोग चुनाव आयोग की पूरी प्रक्रिया को खंडित करना चाह रहे हैं। उनको बांग्लादेशी मुसलमानों का वोट चाहिए। उन्हें यह विश्वास हो गया है कि हिंदुस्तान के लोगों के वोट से ये लोग चुनाव नहीं जीत सकते।

न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में संजय निरुपम ने कहा कि बांग्लादेशी मुसलमानों का वोट लेकर अगर कांग्रेस पार्टी जीतने का ख्वाब देख रही है तो बिल्कुल देखे।लेकिन बांग्लादेशियों को हिंदुस्तान में वोटिंग का अधिकार नहीं मिलना चाहिए, ये हमारी भूमिका स्पष्ट है।

बिहार में बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी मुसलमान घुसपैठिये है

शिवसेना नेता ने दावा किया कि बिहार में बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी मुसलमान घुसपैठिये के तौर पर आ गए थे। वहां पर अवैध तरीके से रह रहे हैं। उन्होंने गलत तरीके से मतदाता सूची में अपने नाम दर्ज करा रखे हैं। ऐसा एक अनुमान है कि लगभग डेढ़ से दो करोड़ बांग्लादेशी बिहार में वोटर बनकर रह रहे हैं जो कि सरासर गलत है। शिवसेना नेता ने कहा कि इसलिए चुनाव आयोग ने चुनाव से पहले इलेक्टोरल रोल को रिवाइज करने का या उसको दुरुस्त करने का एक प्रोग्राम शुरू कर रखा है।

महागठबंधन पर पटना में यातायात बाधित

बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में महागठबंधन ने बुधवार (9 जुलाई) को राज्यव्यापी बंद बुलाया। विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं के सड़कों पर उतरने से राज्य के कई हिस्सों में रेल और सड़क यातायात बुधवार को बाधित हो गया।

संजय गायकवाड़ के हम पक्ष में नहीं है

वहीं पार्टी के ही नेता संजय गायकवाड़ की मारपीट के वीडियो पर संजय निरुपम ने कहा कि किसी भी गरीब-कमजोर के साथ हम मारा मारी के पक्ष में नहीं हैं। इसमें कौन जिम्मेदार है निश्चित तौर पर इसका पता लगाया जाना चाहिए।

निशिकांत दुबे के बयान से जताई असहमति

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के पटकर मारेंगे वाले बयान पर उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान नहीं आने चाहिए। ये एक सभ्य समाज का संवाद नहीं हो सकता। इस बयान से हम कतई सहमत नहीं हैं।

ज्ञानेश कुमार पर बवाल के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी का VRS, आरएस गोपालन ने बताई इस्तीफे की वजह

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?