क्राइम सीन प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
सांगली

पति की मौत को हार्ट अटैक बताकर दफना दिया शव, सांगली पुलिस ने खोली पत्नी और प्रेमी के साजिश की पोल

Sangli Crime News: सांगली के डफलापुर में पति की मौत को हार्ट अटैक बताकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ कि पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर खाने में जहर देकर गला घोंटा था।

आकाश मसने

Wife Kills Husband with Lover Help In Sangli: महाराष्ट्र के सांगली में पति की मौत को हार्ट अटैक बताकर अंतिम संस्कार करने के मामले में पुलिस जांच के दौरान हत्या का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सांगली जिले के जत तहसील के डफलापुर में पत्नी ने कथित रूप से प्रेमी की मदद से पति की गला घोंटकर हत्या की।

सांगली पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी, उसके बेटे, प्रेमी समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक की पहचान आप्पासाहेब चव्हाण के रूप में हुई है।

साजिश के तहत खाने में दी नशीली दवा

सांगली पुलिस जांच के अनुसार, मृतक की पत्नी सुनीता चव्हाण का किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध चल रहा था। इस प्रेम संबंध के आड़े आ रहे पति आप्पासाहेब चव्हाण को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर हत्या का पूरा प्लान तैयार किया।

साजिश के मुताबिक, आप्पासाहेब को पहले भोजन में कोई जहरीली/नशीली दवा मिलाकर दी गई, जिससे वह बेसुध हो गए। इसके बाद बेसुध अवस्था में ही उनका गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

हार्ट अटैक बताकर दफना दिया शव

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने होशियारी से इसे प्राकृतिक मौत का रंग देने की कोशिश की। परिजनों और आसपास के लोगों को बताया गया कि आप्पासाहेब को अचानक हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी जान चली गई। किसी को कोई शक न हो और पुलिस तक मामला न पहुंचे, इसके लिए आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।

सांगली पुलिस ने परिवार के सदस्याें से की पूछताछ

हालांकि, आप्पासाहेब की मौत की परिस्थितियों को लेकर सांगली पुलिस को कुछ संदिग्ध जानकारी मिली। इसके बाद सांगली स्थानीय अपराध शाखा ने मामले की जांच शुरू की। शिकायत और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने परिवार के सदस्यों तथा संदिग्धों से पूछताछ की।

प्रेम संबंधों से जुड़ा हत्या का संदेह

सांगली पुलिस की जांच में सुनीता चव्हाण के एक व्यक्ति के साथ कथित अवैध संबंध होने की जानकारी सामने आई। पुलिस के अनुसार, इन्हीं संबंधों के चलते आप्पासाहेब की हत्या की साजिश रचे जाने का संदेह है। हत्या के बाद मौत को प्राकृतिक बताने और साक्ष्य मिटाने का प्रयास किए जाने की बात भी जांच में सामने आई है।

सांगली पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और चार को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में अन्य आरोपियों की भूमिका, वारदात का पूरा घटनाक्रम और साक्ष्य मिटाने के प्रयासों की जांच जारी है।

By Election 2026: बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी की 6 सीटों पर चुनाव संपन्न, 9 को आएंगे नतीजे

INDIA Alliance Protest Live: राहुल का CEC पर वार, बोले- 300 MP उनसे मिलना चाहते हैं; लेकिन वो डरे हुए हैं

Nobel Prize 2026: बेल्जियम के वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को फिजिक्स का नोबेल प्राइज, जानें क्यों मिला पुरस्कार

त्योहारी सीजन में चीनी की महंगाई पर सरकार का प्रहार, जारी हुए सख्त स्टॉक नियम; जानें ग्राहकों पर क्या होगा असर

चुनाव आयुक्त हमसे क्यों नहीं मिल रहे? राहुल गांधी का CEC पर बड़ा हमला, 300 सांसदों को रोके जाने पर भड़के