सागंली में पति ने पत्नी को जान से मारा (कंसेप्ट फोटो) 
सांगली

महाराष्ट्र में राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड, शादी के 15 दिन बाद पत्नी ने सोते पति को उतारा मौत के घाट

Sangli Crime News: इंदौर का राजा रघुवंशी हत्याकांड मामला अब महाराष्ट्र के सांगली में भी देखा गया है। इस हत्याकांड के बाद सांगली में भी डर का माहौल बना हुआ है।

प्रिया जैस

सांगली: राजा रघुवंशी के हत्याकांड में अभी देश उभर भी नहीं पाया कि ऐसा एक और कांड महाराष्ट्र में दुहराया गया। इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के सनसनीखेज खुलासे के बीच अब महाराष्ट्र के सांगली में 27 वर्षीय महिला द्वारा शादी के महज 15 दिन बाद ही कथित तौर पर अपने पति की हत्या करने का मामला सामने आया है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में खौफ का माहौल बना हुआ है।

पुलिस ने बताया कि यह दर्दनाक घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे की है। महिला का 53 वर्षीय पति अनिल लोखंडे महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था जिसके बाद महिला ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार सांगली जिले में कुपवाड तहसील के रहने वाले अनिल लोखंडे की यह दूसरी शादी थी।

कुल्हाड़ी से किया जानलेवा वार

मृतक अनिल लोखंडे की पहली पत्नी की कैंसर से मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाने को लेकर लोखंडे और उनकी पत्नी राधिका के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई। कुपवाड MIDC पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इस बात से नाराज राधिका ने अपने पति पर कुल्हाड़ी से उस समय जानलेवा हमला कर दिया जब वह सो रहा था।''

पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी सामने आने के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड

बता दें, कि इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके है, जहां महिलाओं ने अपने पति की हत्या की है। हाल ही में इंदौर के राजा रघुवंशी का मामला सामने आया है, जिस पर जांच चल रही है। इस मामले में सामने आया है कि राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची थी। सोनम ने सोची समझी साजिश के तहत अपने पति की हत्या की थी। अब सोनम और उसके साथ पुलिस हिरासत में हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज युवा-युवा चिल्लाने वालों ने अपनी सत्ता में युवाओं के लिए कुछ नहीं किया...CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

रांची में देवेंद्र महतो ने किया अनशन खत्म करने का ऐलान, जानें सरकार के फैसले पर क्या कहा

कर्नाटक में SIR पर सियासी घमासान, प्रकाश राज समेत सिविल सोसाइटी ने CM शिवकुमार से दखल की मांग की

Indian Army Recruitment 2026: 70 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक आवेदन; ₹56,100 स्टाइपेंड का मौका