साकीनाका मर्डर केस (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

Sakinaka Murder Case: पत्नी की हत्या के लिए 6.7 लाख की सुपारी देने का आरोप, चार्जशीट में बड़ा खुलासा

Sakinaka Murder Case: मुंबई में दाखिल चार्जशीट में पुलिस ने दावा किया है कि मुख्य आरोपी ने कथित प्रेम संबंध के चलते पत्नी की हत्या की साजिश रची और वारदात को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की।

अपूर्वा नायक

Sakinaka Murder Case News: साकीनाका इलाके में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट के मुताबिक, मुख्य आरोपी सकाराम चौधरी ने राजस्थान की एक महिला के साथ अपने कथित प्रेम प्रसंग को जारी रखने के लिए अपनी ही पत्नी, नारंगी उर्फ गीता सकाराम चौधरी की हत्या की खौफनाक साजिश रची थी।

आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहना चाहता था और अपनी पत्नी को इस रिश्ते में सबसे बड़ी रुकावट मानता था। अभियोजन पक्ष के अनुसार, सकाराम ने अपनी पत्नी के रास्ते से हटाने के लिए कई सह-आरोपियों के साथ मिलकर साजिश रची।

हत्या को बताया आत्महत्या, दी थी सुपारी

  • उसने पत्नी की हत्या के लिए करीब 6.7 लाख रुपये की सुपारी दी और वारदात को अंजाम देने के बाद मौत को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।
  • हालांकि, पुलिस जांच में इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हो गया। चार्जशीट में यह भी खुलासा हुआ है कि वह महिला पर लगातार दबाव बना रहा था। महिला और उसके परिवार ने राजस्थान पुलिस में सकाराम के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। आरोप है कि सकाराम शादीशुदा होने के बावजूद महिला का पीछा कर रहा था।
  • उसे जबरन मुंबई लाया। उसका सामान छीन लिया और रिश्ता खत्म करने पर उनकी अंतरंग तस्वीरें व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था।

अदालती प्रक्रिया जारी

पुलिस की ओर से दाखिल चार्जशीट में कई दस्तावेजी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों का उल्लेख किया गया है। हालांकि, इन आरोपों पर अंतिम फैसला अदालत में सुनवाई और उपलब्ध साक्ष्यों के परीक्षण के बाद ही होगा। फिलहाल मामले की न्यायिक प्रक्रिया जारी है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा