Pic Credit: Google 
महाराष्ट्र

सचिन वझे की जमानत याचिका खारिज

प्रभाकर दुबे

मुंबई: एक विशेष अदालत (Special Court) ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले (Money Laundering Case) में मुंबई के पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वझे (Sachin Vaze )की जमानत याचिका ( Bail Petition) खारिज कर दी। सचिन वझे ने अपने वकील सजल यादव के माध्यम से यह कहते हुए जमानत ( Bail) की मांग की थी कि उन्हें जांच के दौरान कभी ईडी (ED) ने गिरफ्तार नहीं किया और उन्हें हिरासत में रखने की आवश्यकता नहीं है। यादव ने यह भी तर्क दिया था कि जांच के दौरान गिरफ्तार नहीं किए गए अन्य आरोपियों को जमानत दे दी गई है।

विशेष लोक अभियोजक (सरकारी वकील) सुनील गोंसाल्वेस ने वझे की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि इस मामले में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है, क्योंकि उन पर राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के निर्देश पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है और मामले में उन्हें सह आरोपी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जिन अन्य आरोपियों को जमानत दी गई है उनकी भूमिका पैसे के ट्रांसफर के संबंध में है और वझे अपराध की आय उत्पन्न करने में शामिल है।

ईडी के एडवोकेट ने यह भी कहा कि अदालत को वझे के खिलाफ दर्ज अन्य अपराधों पर विचार करना चाहिए, जिसमें एंटीलिया आतंक का मामला भी शामिल है। इसके लिए वह गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के आरोप में हिरासत में है।

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी