रिसेप्शन के दौरान मोदी और खरगे (सोर्स: सोशल मीडिया)
महाराष्ट्र

भाई साहब, आप बदल गए हैं... रेवती सुले के वेडिंग रिसेप्शन में खरगे ने ली PM मोदी की चुटकी, देखें वायरल VIDEO

Kharge Taunts PM Modi Video: रेवती सुले के वेडिंग रिसेप्शन में PM मोदी और प्रियंका गांधी की बातचीत के दौरान खरगे ने चुटकी ली। खरगे के भाई साहब, आप बदल गए हैं बयान का VIDEO वायरल हो रहा है।

गोरक्ष पोफली

PM Modi Kharge Viral Video: नई दिल्ली में हाल ही में आयोजित एक भव्य विवाह समारोह ने न केवल अपनी भव्यता के लिए, बल्कि भारतीय राजनीति के दिग्गजों के बीच दिखी अनूठी दोस्ती के लिए भी सुर्खियां बटोरी हैं।

मौका था राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले की बेटी, रेवती सुले के वेडिंग रिसेप्शन का, जहां राजनीति की तमाम बड़ी हस्तियां एक छत के नीचे नजर आईं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई दिग्गज मौजूद थे।

राजनीति किनारे, शिष्टाचार सबसे ऊपर

इस हाई-प्रोफाइल रिसेप्शन के दौरान एक बेहद दिलचस्प वाकया सामने आया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन के बाद यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में देश के शीर्ष नेताओं के बीच की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता पूरी तरह से गायब दिखी और उनकी जगह हल्के-फुल्के मजाक और मुस्कुराहट ने ले ली।

PM मोदी और प्रियंका गांधी का हुआ आमना-सामना

वीडियो की शुरुआत तब होती है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक-दूसरे के सामने आ जाते हैं। पीएम मोदी ने बेहद गर्मजोशी और शिष्टाचार के साथ प्रियंका गांधी से पूछा, प्रियंका जी कैसी हैं आप? इस पर प्रियंका गांधी ने भी सम्मानपूर्वक जवाब दिया, मैं ठीक हूं सर! आप कैसे हैं? दिलचस्प बात यह है कि इस वीडियो क्लिप में प्रियंका गांधी प्रत्यक्ष रूप से दिखाई नहीं दे रही हैं, लेकिन उनकी आवाज स्पष्ट सुनी जा सकती है।

मल्लिकार्जुन खड़गे की वो टिप्पणी, जिससे सब हंस पड़े

जब प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से उनका हाल पूछा, तो प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, मैं वैसा ही हूं। पीएम मोदी का यह कहना ही था कि पास खड़े कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, भाई साहब, आप थोड़े बदल गए हैं।

खड़गे की इस टिप्पणी पर पीएम मोदी भी अपनी हंसी नहीं रोक सके और उन्होंने हंसते हुए केवल इतना कहा, अच्छा। इसके बाद वहां मौजूद सभी नेताओं के बीच जोरदार कहकहे लगने लगे। हालांकि खड़गे ने यह साफ नहीं किया कि उनके बदल जाने कहने का वास्तविक अर्थ क्या था, लेकिन इस छोटे से संवाद ने माहौल को बेहद खुशनुमा बना दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल और चर्चा का विषय

इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने हाथ जोड़कर वहां मौजूद सभी नेताओं का अभिवादन किया और आगे बढ़ गए। इस दौरान वहां राहुल गांधी भी मौजूद थे। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर अलग-अलग राय देखने को मिल रही है। जहां कुछ लोग इसे रेवती सुले के रिसेप्शन का हालिया वीडियो बता रहे हैं, वहीं कुछ इसे पुराना क्लिप मान रहे हैं।

वजह चाहे जो भी हो, लेकिन भाई साहब वाला यह संबोधन और नेताओं के बीच की यह अनौपचारिक बातचीत यह दर्शाती है कि वैचारिक मतभेदों के बावजूद भारतीय लोकतंत्र में व्यक्तिगत गरिमा और सौहार्द की जगह आज भी बरकरार है।

मीटिंग कराई तो उल्टा लटका दिया जाएगा...अभिजीत दिपके का BJP पर गंभीर आरोप, बोले- हॉल मालिकों को मिलीं धमकियां

जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2... अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान

साला, भाई, भौजाई... सबकी JSSC में रैंक! कौन हैं अभय तिवारी, पोस्टर लेकर विधानसभा क्यों पहुंचे छात्र?

राज्यसभा में गूंजा आयुष्मान भारत का आर्थिक असर; भाजपा सांसद रजनीश अग्रवाल के सवाल पर सरकार का जवाब

NEET UG Paper Leak Case: राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI चार्जशीट पर लिया संज्ञान, कल से मामले पर होगी सुनवाई