Sindhudurg farmers agitation (सोर्सः सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

राजू शेट्टी के नेतृत्व में किसानों का चक्का जाम, मुंबई-गोवा हाईवे पर गरमाया माहौल

Mumbai Goa Highway Chakka jam: स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के अध्यक्ष और पूर्व सांसद राजू शेट्टी के नेतृत्व में सिंधुदुर्ग के कणकवली में मुंबई-गोवा हाईवे पर किसानों ने चक्का जाम आंदोलन किया।

आंचल लोखंडे

Sindhudurg District: स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के अध्यक्ष और पूर्व सांसद राजू शेट्टी के नेतृत्व में सोमवार को सिंधुदुर्ग जिले में मुंबईगोवा हाईवे पर कणकवली तहसील के नांदगांव ओवरब्रिज के पास किसानों ने चक्का जाम आंदोलन किया गया।

इस दौरान राजू शेट्टी समेत किसानों ने हाईवे की दोनों लेन पर बैठकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और पूरे इलाके में माहौल गरमा दिया। बड़ी संख्या में किसान इस आंदोलन में शामिल हुए और अपनी मांगों को लेकर आक्रामक रुख अपनाया।

प्रति हेक्टेयर 3 लाख रुपये मुआवजे की मांग

इस आंदोलन में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और किसान संगठनों के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। इनमें प्रमुख रूप से पूर्व विधायक वैभव नाईक, नगराध्यक्ष संदेश पारकर, उपनगराध्यक्ष सुशांत नाईक, आम उत्पादक संघ के काका ढोके और उत्तम लोके सहित सैकड़ों किसान शामिल हुए। इससे पहले निकाले गए आक्रोश मोर्चे में राजू शेट्टी ने आम मैंगो की खेती करने वाले किसानों के लिए प्रति हेक्टेयर 5 लाख रुपये और काजू की खेती करने वाले किसानों के के लिए प्रति हेक्टेयर 3 लाख रुपये मुआवजे की मांग की थी।

यातायात में बदलाव के आदेश

उस समय पालकमंत्री नितेश राणे ने सकारात्मक आश्वासन दिया था, लेकिन 10 दिन बीतने के बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जिसके विरोध में यह चक्का जाम किया गया। एहतियात के तौर पर भारी वाहनों को पहले ही तलेरे और हुंबरट में रोक दिया गया था। पुलिस प्रशासन ने भी यातायात में बदलाव के आदेश जारी किए थे।

तहसीलदार दिक्षांत देशपांडे ने आंदोलनकारियों से मुलाकात की

इसके चलते आंदोलनकारियों ने नांदगांव से अपना निर्णय बदलते हुए हुंबरट की ओर कूच किया और करीब 7 से 8 किलोमीटर पैदल चलकर हाईवे जाम करने पहुंचे। इससे पहले नांदगांव में प्रशासन की ओर से एसडीएम जगदीश कातकर और तहसीलदार दिक्षांत देशपांडे ने आंदोलनकारियों से मुलाकात की।

हालांकि, मांगें पूरी होने तक चक्का जाम जारी रखने की चेतावनी दी गई। इसके बाद राजू शेट्टी और अन्य वक्ताओं ने किसानों को आगे की रणनीति के बारे में मार्गदर्शन दिया और आंदोलन को आगे बढ़ाने का निर्णय लेते हुए नांदगांव से रवाना हुए।

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS समिट का आगाज, पीएम मोदी बोले- हम किसी के विरुद्ध नहीं, लेकिन बदलाव जरूरी

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit: शी जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?