महाराष्ट्र में फर्जी गेमिंग ऐप से 3 हजार करोड़ से अधिक की ठगी, आरोपी गिरफ्तार 
रायगड

महाराष्ट्र में फर्जी गेमिंग ऐप से 3 हजार करोड़ से अधिक की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Online Gaming Fraud: रायगढ़ पुलिस ने फर्जी ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए 3000 करोड़ की ठगी का भंडाफोड़ किया, एक आरोपी गिरफ्तार, बैंक कर्मचारियों और बड़े रसूखदारों पर भी शक।

अर्पित शुक्ला

Maharashtra News: महाराष्ट्र की रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स के जरिए की जा रही ठगी के मामले में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 38 वर्षीय भारमल हनुमान मीणा के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने अलीबाग से गिरफ्तार किया है।

यह आरोपी फर्जी गेमिंग ऐप्स जैसे एम999, परिमच और मधुर मटका समेत तीन गेमिंग ऐप्स के जरिए लोगों से ठगी कर रहा था। शिकायतकर्ता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उससे 10 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई है। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले की गहन जांच की और यह खुलासा हुआ।

रायगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई अब तक की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस फर्जी गेमिंग ऐप्स के जरिए लगभग 3000 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस राशि को विभिन्न बैंकों से फ्रीज करवा दिया है, ताकि आगे की ठगी और पैसों की हेराफेरी को रोका जा सके।

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व रायगढ़ की पुलिस अधीक्षक आंचल दलाल ने किया। उनकी निगरानी और रणनीति के चलते ही इतनी बड़ी सफलता हासिल हो पाई है। इस ऑपरेशन को पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस को शक है कि इस मामले में केवल आरोपी ही शामिल नहीं है, बल्कि इसके तार कई बड़े अधिकारियों और नेताओं से भी जुड़े हो सकते हैं। आगे की जांच से इस ठगी रैकेट में शामिल अन्य लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।

रायगढ़ की पुलिस अधीक्षक आंचल दलाल ने बताया कि आरोपी अलग-अलग लोगों के खातों में पैसा मंगवा रहा था। इन अकाउंटों में लाखों-करोड़ों की ट्रांजैक्शन की गई है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि ये जिनके भी अकाउंट हैं, सभी सामान्य लोग हैं। इसके बावजूद इतना ट्रांजैक्शन होने के बाद भी बैंक ने अकाउंट को फ्रीज नहीं किया। एसपी का कहना है कि इसमें बैंक के कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल, हर तरह से मामले की जांच की जा रही है जो भी इसमें लिप्त पाया जाएगा, उस पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। -एजेंसी इनपुट के साथ

मणिपुर में जनगणना पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, अप्रैल 2027 तक बढ़ाई मियाद, सामने आई बड़ी वजह

जनवरी में 5 राज्यों में चुनाव संभव, नए साल के पहले हफ्ते में हो सकते हैं चुनाव

दिवाली की बधाई में ईद का जिक्र करना मल्लिकार्जुन खरगे को पड़ा भारी, बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार

पाकिस्तान से हैं क्या? दिवाली को ईद बताकर बुरे फंसे मल्लिकार्जुन खरगे, वायरल VIDEO पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स