केमिकल इंडस्ट्रीज धमाका प्रतीकात्मक तस्वीर  सोर्स- सोशल मीडिया
रायगड

रायगढ़ के महाड MIDC में केमिकल कंपनी के रिएक्टर में भीषण विस्फोट, 5 किमी तक लगे झटके, 4 कर्मचारी गंभीर घायल

Raigad Chemical Factory Blast: रायगढ़ के महाड एमआईडीसी स्थित सिनर्जिया केमिकल इंडस्ट्रीज में रिएक्टर विस्फोट से आग लग गई। हादसे के झटके 5 किमी तक महसूस हुए और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

रूपम सिंह

Raigad Mahad MIDC Synergia Chemical Industry Blast: रायगढ़ जिले के महाड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल कंपनी में जोरदार धमाका होने से हड़कंप मच गया। धमाका इतना तेज था कि उसके झटके कंपनी के आसपास करीब 4 से 5 किलोमीटर तक महसूस किए जाने की जानकारी सामने आई है।

हादसे में चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी की मौत की जानकारी सामने नहीं आई है।

सिनर्जिया केमिकल इंडस्ट्रीज में हादसा

यह हादसा रायगढ़ जिले के महाड एमआईडीसी स्थित सिनर्जिया केमिकल इंडस्ट्रीज में हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कंपनी में पैरा नाइट्रो टोल्युइन ऑर्थो सल्फोनिक एसिड के उत्पादन की प्रक्रिया के दौरान रिएक्टर या बॉयलर में अचानक विस्फोट हुआ। धमाके के बाद कंपनी परिसर में आग लग गई।

रिएक्टर में रिएक्शन के दौरान विस्फोट

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उत्पादन प्रक्रिया में ओलियम और सल्फर के रिएक्शन के दौरान रिएक्टर टैंक में अचानक धमाका हुआ। विस्फोट के बाद आग तेजी से फैल गई और कंपनी परिसर से धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया। घटना के कारण आसपास के क्षेत्र में भी दहशत का माहौल बन गया।

चार लोग गंभीर रूप से घायल

हादसे में चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि, घायलों की स्थिति और उनकी पहचान को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम मौके पर

धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस, मेडिकल टीम और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव और राहत कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए, जबकि पुलिस ने घटनास्थल की सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

हादसे के कारणों की जांच जारी

घटना के बाद महाड एमआईडीसी में औद्योगिक सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस और औद्योगिक सुरक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल विस्फोट के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वजह और जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज