Bribery Case (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो- सोशल मीडिया) 
रायगड

रायगड़ में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ पकड़ा गया

Raigad Bribery Case News: रायगड़ में एसीबी ने पनवेल तहसील कार्यालय के एक राजस्व अधिकारी को भूमि अभिलेख में नाम दर्ज करने के बदले 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

महाराष्ट्र डेस्क

Raigad Revenue Officer Arrested News: रायगड़ जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी ने भूमि अभिलेख में नाम दर्ज करने के एवज में कथित तौर पर 30,000 रुपये की रिश्वत लेते राजस्व विभाग के 49वर्षीय एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है।

एक व्यक्ति और उसकी पत्नी ने पनवेल के गावदेवी पाड़ा में एक जमीन खरीदी थी, जिसे दाखिलखारिज म्यूटेशन कराना था। एसीबी की पुलिस उपाधीक्षक सरिता आई. एस. भोसले ने बताया कि जब उक्त व्यक्ति ने इस काम के लिए राजस्व मंडल अधिकारी से संपर्क किया, तो आरोपी ने भूमि स्वामित्व अभिलेख में आवश्यक प्रविष्टि के एवज में कथित तौर पर 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी।

भूमि अभिलेख में नाम दर्ज करने के बदले मांगी रिश्वत

सरिता भोसले ने बताया कि बातचीत के बाद, आरोपी ने रिश्वत की राशि कम कर दी और 30,000 रुपये लेने पर सहमत हो गया। पीड़ित पतिपत्नी रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था और उन्होंने इस संबंध में एसीबी की रायगड़ इकाई में शिकायत दर्ज कराई।

रिश्वत देने से इनकार करने पर दंपती ने की शिकायत

सरिता भोसले ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसीबी के अधिकारियों ने मंगलवार को पनवेल तहसील कार्यालय में जाल बिछाया। इस दौरान आरोपी को शिकायतकर्ता से 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया गया। आरोपी अधिकारी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: अमित शाह का सिलीगुड़ी दौरा, कांग्रेस की जाति जनगणना अभियान पर बैठक आज

पीएम मोदी का राम अवतार! दिल्ली में आरती और मोदी चालिसा का पाठ, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

We are Gen Z - कहकर सेना से भिड़ने वाली पर्यटक ने मांगी माफी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था चेकपोस्ट का वीडियो

Weather Alert: UP-MP समेत 21 राज्यों में मंडराया खतरा, IMD ने भारी बारिश और तेज हवाओं का जारी किया ऑरेंज अलर्ट

6 साल के मासूम की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में पिटाई के दौरान टीचर की गोद में गिरा बच्चा, वीडियो वायरल