पॉड टैक्सी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
रायगड

Panvel Pod Taxi Project को मिली रफ्तार, ट्रैफिक और प्रदूषण से राहत की उम्मीद

Panvel Pod Taxi Project: पनवेल में बढ़ते ट्रैफिक और प्रदूषण से निपटने के लिए पॉड टैक्सी का प्रस्ताव सामने आया है। परिवहन मंत्री ने इस योजना को सकारात्मक संकेत दिए हैं और जल्द सर्वे की तैयारी है।

अपूर्वा नायक

Panvel Pod Taxi Project Navi Mumbai: पनवेल महानगरपालिका इलाके में बढ़ते ट्रैफिक जाम और प्रदूषण की समस्या के समाधान के लिए 'पॉड टैक्सी' प्रोजेक्ट का कॉन्सेप्ट सामने आया है।

शिवसेना की नगरसेविका सायली सरक ने इसके बारे में राज्य के राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक से मुलाकात की। परिवहन मंत्री सरनाईक ने इस प्रोजेक्ट को लेकर सकारात्मक रुख दिखाते हुए पनवेल में पॉड टैक्सी शुरू करने का समर्थन किया है।

शहर में लगातार बढ़ रहे वाहन

पॉड टैक्सी को पनवेल के भविष्य के ट्रांसपोर्ट सिस्टम के लिए अहम माना जा रहा है। पनवेल के तहत आने वाले खारघर, कामोठे, कलंबोली, नवीन पनवेल में गाड़ियों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, जिससे ट्रैफिक जाम और हवा का प्रदूषण एक गंभीर समस्या बन गई है।

सायली सरक ने राय दी है कि इस समस्या के स्थायी समाधान के तौर पर पॉड टैक्सी सिस्टम कारगर हो सकता है। इस संबंध में उन्होंने पनवेल के मेयर नितिन पाटिल और आयुक्त मंगेश चितले को भी पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पनवेल मनपा प्रशासन ने दिलाया भरोसा

शहर में बढ़ती आबादी और ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए, पनवेल मनपा प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि भविष्य की जरूरतों को पहचानने के लिए मनपा जल्द ही एक सर्वे करेगी और उसके अनुसार पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट को लागू करने के बारे में फैसला लेगी।

पनवेल महानगरपालिका के तहत आने वाले क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर विकास से संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। नवी मुंबई एयरपोर्ट, पनवेल रेलवे टर्मिनल और तलोजा एमआईडीसी की बदौलत पनवेल मनपा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर लोग रहने के लिए आए है और आ रहे है। शहर में बढ़ती आबादी और ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए पॉट टैक्सी का प्रस्ताव परिवहन मंत्री को दिया है। जिसके बारे में उन्होंने सकारात्मक संकेत दिए हैं।

- सायली सरक, नगरसेविका, पनवेल महानगरपालिका

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे