अजित पवार और सुनेत्रा पवार (सौ. सोशल मीडिया ) 
रायगड

NCP में अंदरूनी घमासान तेज: रायगढ़ कार्यक्रम में फोटो विवाद, सुनील तटकरे पर पार्टी कब्जे की मंशा के आरोप

Ajit Pawar Photo Dispute : रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में अजित पवार और सुनेत्रा पवार की तस्वीरें गायब होने से एनसीपी में विवाद गहरा गया है। सुनील तटकरे पर पार्टी पर कब्जे की मंशा का आरोप लगाया है।

अपूर्वा नायक

NCP Raigad Photo Row Controversy: रायगढ़ के एक कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजित पवार और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की फोटो गायब होने से राकांपा (एपी) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे विवादों में आ गए हैं। पार्टी में उनकी मंशा को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है।

इधर राकांपा (एसपी) के प्रदेश प्रवक्ता विकास लवांडे ने तटकरे पर पार्टी पर कब्जा जमाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि अब पूरी तरह से साबित हो गया है कि वे एनसीपी पर पर पूरी तरह से अपना नियंत्रण चाहते हैं। दरअसल एनसीपी (एपी) के प्रदेशाध्यक्ष तटकरे ने रायगड में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था।

राजनीतिक माहौल गरमाया, हो रहीं तरह-तरह की चर्चाएं

महिला व बाल कल्याण मंत्री अदिति तटकरे के चुनाव क्षेत्र इंदापुर के मानगाव तहसील में नवनिर्वाचित जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। मंच पर लगे बैनर पर सुनील तटकरे, मंत्री अदिति तटकरे, पूर्व विधायक अनिकेत तटकरे और स्थानीय नेताओं की फोटो थीं।

जबकि दिवंगत अजित पवार, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और पार्टी के अन्य बड़े नेताओं की तस्वीरें गायब थी। इसे लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पार्टी में तरह-तरह की चर्चाएं है। लवांडे ने कहा कि अब पूरी तरह से स्पष्ट हो गया है कि तटकरे की मंशा क्या है।

राकांपा (एपी) के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल और तटकरे शुरुआत से ही पार्टी पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। अजित दादा के रहते हुए भी उन्होंने दांवपेच खेला था। पार्टी में मराठा व ओबीसी का विवाद भी उन्होंने खड़ा किया था। पार्टी को कब्जाने की शुरुआत रायगड से हो गई है।

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, जंतर-मंतर से DU तक नारों की धूम, दिल्ली के प्रोटेस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बताया हमले के दौरान हिम्मत कहां से मिली

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर