दुष्कर्म (डिजाइन फोटो) 
रायगड

रायगढ़ में काला जादू के नाम पर बलात्कार! आरोपी गिरफ्तार, पहले भी है मामला

Raigad News: रायगढ़ में एक व्यक्ति पर महिला को बुरी आत्माओं से मुक्ति दिलाने का वादा कर बलात्कार करने का मामला दर्ज। आरोपी अब्दुर रशीद के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज है।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक व्यक्ति के खिलाफ एक महिला को बुरी आत्माओं से मुक्त करने का वादा करके उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। खालापुर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि स्वयंभू काला जादू करने वाले अब्दुर रशीद उर्फ ​​बाबाजान (40) के खिलाफ पिछले कुछ महीनों में यह दूसरा बलात्कार का मामला है।

अधिकारी ने कहा, "आरोपी ने महिला से कहा कि वह कुछ अनुष्ठानों और आध्यात्मिक उपचारों के माध्यम से उसे बुरी आत्माओं से मुक्त कर देगा। इसी बहाने राशिद ने उसके साथ बलात्कार किया।" अधिकारी ने बताया कि इससे पहले भी उसके खिलाफ मुंबई के सांताक्रूज पुलिस थाने में बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें