केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल (सोर्स: सोशल मीडिया)
पुणे

केंद्रीय मंत्री के काफिले के सामने रैश ड्राइविंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नशे में मिला

Pune Drunk Driving Arrest: पुणे में केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल के काफिले के आगे लापरवाही से कार चलाने और उसमें रुकावट डालने वाले आरोपी शुभम वनीत को शिवाजीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वेदांत जोशी

Murlidhar Mohol Convoy Rash Driving: महाराष्ट्र के पुणे शहर में केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल की सुरक्षा में बड़ी चूक और खतरनाक ड्राइविंग का मामला सामने आया है। पुणे हवाई अड्डे से कोथरूड स्थित अपने आवास की ओर जा रहे केंद्रीय मंत्री के काफिले में एक तेज रफ्तार कार घुस गई और काफिले का रास्ता बाधित किया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए शिवाजीनगर पुलिस ने सोमवार को आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान नाना पेठ निवासी शुभम विजय वनीत के रूप में हुई है। शुभम कैंप इलाके में एक निजी कपड़े की दुकान में सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के रूप में काम करता है। घटना 13 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे की है, जब केंद्रीय मंत्री का काफिला संचेती ब्रिज से एसजी बर्वे चौक की ओर बढ़ रहा था।

इसी दौरान शुभम ने अपनी होंडा सिटी कार से लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए मंत्री और सुरक्षाकर्मियों की जान जोखिम में डाल दी।

शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक गिरीश दीघावकर ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद कराई गई मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है कि आरोपी चालक घटना के समय शराब के प्रभाव (Drunk Driving) में था।

BNS और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज

केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी ईश्वर लक्ष्मण भिकुके (50 वर्ष) की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी शुभम वनीत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 के साथ-साथ मोटर वाहन अधिनियम, 1988 (Motor Vehicles Act) की धारा 184, 185, 119 और 177 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

शहर में वीआईपी सुरक्षा और ड्रंक एंड ड्राइव पर पुलिस सख्त

इस घटना के बाद पुणे पुलिस ने शहर की व्यस्त सड़कों और वीआईपी रूटों पर सुरक्षा निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के सीजन में शराब पीकर गाड़ी चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। शहर में विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर नशे में धुत्त चालकों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी बड़ी अनहोनी या सुरक्षा चूक को रोका जा सके।

बस्तर का झीरम घाटी कांड: NIA अदालत का बड़ा फैसला, 10 नक्सलियों को सुनाई गई मृत्युदंड की सजा

भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, खरगे ने PM मोदी को घेरा, बोले- सरकार की विदेश और व्यापार नीति बुरी तरह फेल

पीएम मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया के पांचवें संस्करण का उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

वीर सैनिकों के सम्मान में रक्षा मंत्रालय की विशेष पहल, आजीवन रेल यात्रा की सुविधा; परिवार भी उठाएंगे लाभ

बर्बाद हो जाएंगे छोटे कारोबारी, UPI चार्ज पर भड़के संजय सिंह, बोले- सरकार ने संसद में झूठ बोला