युवा, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

Engineering Admission: महाराष्ट्र में 1.81 लाख BTech प्रवेश, पुणे 49 हजार से ज्यादा दाखिलों के साथ सबसे आगे

Pune Engineering Admissions: शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में महाराष्ट्र बीटेक दाखिलों में पुणे 49,616 सीटों के साथ शीर्ष पर रहा। राज्य में कंप्यूटर इंजीनियरिंग छात्रों की पहली पसंद बनी हुई है।

रूपम सिंह

Maharashtra BTech Engineering Admissions: महाराष्ट्र में शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया (CAP) के तहत इंजीनियरिंग दाखिलों में पुणे जिले ने एक बार फिर बढ़त बनाई है। महाराष्ट्र सीईटी सेल के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में इस वर्ष कुल 1,81,927 विद्यार्थियों ने BTech में प्रवेश लिया। इनमें सबसे अधिक 49,616 दाखिले पुणे जिले में दर्ज किए गए।

पुणे में हुए इंजीनियरिंग प्रवेश की संख्या मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, नागपुर और नाशिक के आंकड़ों को मिलाने पर भी अधिक है। इससे इंजीनियरिंग शिक्षा के प्रमुख केंद्र के रूप में पुणे की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

नागपुर में 18,921, नाशिक में 12,469 दाखिले

सीईटी सेल के आंकड़ों के मुताबिक नागपुर में 18,921, नाशिक में 12,469, मुंबई उपनगर में 11,421 और ठाणे में 11,236 विद्यार्थियों ने इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया।

मुंबई शहर में इस वर्ष 2,656 BTech दाखिले दर्ज किए गए। वहीं, राज्य में सबसे कम दाखिले वाशिम में 114 रहे। इसके बाद गढ़चिरौली में 137, परभणी में 226 और जालना में 493 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया।

कंप्यूटर इंजीनियरिंग सबसे पसंदीदा

  • 2026-27 में उपलब्ध 111 इंजीनियरिंग विषयों में कंप्यूटर इंजीनियरिंग में सबसे अधिक 28,170 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। इसके बाद मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 19,702 और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 18,895 दाखिले हुए।

  • कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 18,277, सूचना प्रौद्योगिकी में 15,219 और सिविल इंजीनियरिंग में 14,213 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया।

  • इसी तरह इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 11,726, जबकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस में 10,502 दाखिले दर्ज किए गए।

पिछले साल के मुकाबले 15 हजार से ज्यादा बढ़े दाखिले

इंजीनियरिंग में इस साल दाखिलों की कुल संख्या पिछले शैक्षणिक वर्ष की तुलना में भी बढ़ी है। वर्ष 2025-26 में राज्य में 1,66,746 BTech प्रवेश हुए थे। इस साल यह आंकड़ा बढ़कर 1,81,927 हो गया है, यानी 15,181 दाखिलों की वृद्धि हुई।

कुल प्रवेश लेने वालों में 1,14,121 पुरुष और 67,806 महिला विद्यार्थी शामिल हैं। सीईटी सेल के उपलब्ध आंकड़ों में इस वर्ष किसी ट्रांसजेंडर विद्यार्थी का BTech दाखिला दर्ज नहीं किया गया है।

पुणे लगातार तीसरे साल प्रमुख केंद्र

सीईटी सेल के अनुसार, पिछले दो शैक्षणिक वर्षों में भी पुणे जिले ने इंजीनियरिंग दाखिलों में राज्य में शीर्ष स्थान हासिल किया था। 2026-27 के आंकड़ों में भी पुणे की बढ़त बरकरार रही है।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!