पुणे

पुणे महानगरपालिका का बजट पेश करने में होगी देरी!, जानें क्या है कारण, पढ़ें डिटेल्स

प्रभाकर दुबे

पुणे: जी-20 के लिए की गई तैयारियों की वजह से पुणे महानगरपालिका प्रशासन (Pune Municipal Administration) को 2023-24 के आगामी वित्त वर्ष का बजट तैयार करने का वक्त नहीं मिल पाया और इसमें देरी हुई है। अब कसबा विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा होने से बजट पेश करने में मुश्किलें खड़ी हो गई है। ऐसे में अब चुनाव का परिणाम आने के बाद मार्च के दूसरे सप्ताह में पुणे महानगरपालिका कमिश्नर की तरफ से बजट पेश किए जाने की संभावना है। 

कसबा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव की घोषणा होने से बजट पेश करने में दिक्कत खड़ी हो गई है। उपचुनाव के कारण आचार संहिता लागू हो गई है। इसका असर यह होगा कि इसके तहत होने वाले नये काम पर फिलहाल ब्रेक लग गया है, लेकिन जनवरी, फरवरी महीने में पुणे महानगरपालिका (Pune Municipal Corporation) द्वारा अगले वित्त वर्ष का बजट तैयार करने की तैयारी शुरू की थी।

15 जनवरी तक स्थायी समिति में बजट पेश करने का नियम

नियमानुसार 15 जनवरी को महानगरपालिका कमिश्नर के लिए स्थायी समिति में बजट पेश करना आवश्यक होता है। इसके लिए कुछ सप्ताह पूर्व सभी विभाग प्रमुखों को आगामी बजट के लिए प्रावधान का मांग पत्र, योजना तैयार करने के आदेश दिए गए है, लेकिन इस बार महानगरपालिका में प्रशासक होने के कारण कमिश्नर जो बजट पेश करेंगे वह अंतिम होगा। साथ ही जी-20 बैठक की तैयारी के लिए पिछले डेढ़ महीने से सभी विभाग प्रमुख व्यस्त थे। महानगरपालिका कमिश्नर विक्रम कुमार ने भी बजट के लिए बैठक नहीं की थी, इसलिए भी देरी हुई।

मार्च में स्थायी समिति में रखा जाएगा बजट

अब जी-20 परिषद होने के बाद बजट की बैठक शुरू होगी। फरवरी आखिर तक बजट स्थायी समिति में पेश होना अपेक्षित था, लेकिन उप चुनाव की आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव का परिणाम 2 मार्च को घोषित होगी। 2023-24 का बजट मार्च के पहले या दूसरे सप्ताह में स्थायी समिति के सामने पेश किए जाने की संभावना है।

युवाओं को विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा, राही मासूम रजा की जन्म शताब्दी पर बोले LG मनोज सिन्हा

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू

CJP Tiranga March: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा पुलिस हिरासत में, कनॉट प्लेस में कॉकरोचों ने लहराया तिरंगा

नेहा बोरा का ऐलान: नहीं भरेंगी पीस बॉन्ड, प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार; कानूनी लड़ाई रखेंगी जारी