Tandulwadi Robbery Case 3 Arrest प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स AI) 
पुणे

Pune Crime: बारामती में 'कोयता' गैंग का शिकार हुए प्रेमी जोड़े, लाखों की लूट के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार

Baramati Tandulwadi Robbery Case: बारामती के तांदुलवाड़ी में युवक पर कोयते से हमला कर 3.24 लाख की लूट। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर सोना और नकदी बरामद की।

अनिल सिंह

Koyta Attack Baramati Airport Road: महाराष्ट्र के बारामती स्थित तांदुलवाड़ी इलाके में एक युवक और उसकी सहेली को डरा-धमकाकर लूटने वाली गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। 26 फरवरी की रात हुई इस हिंसक वारदात में आरोपियों ने न केवल हथियारों के बल पर लूटपाट की, बल्कि विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला भी किया। बारामती तालुका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है।

इस घटना ने तांदुलवाड़ी हवाई अड्डा रोड जैसे शांत इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल था।

हवाई अड्डा रोड पर 'कोयता' गैंग का आतंक

26 फरवरी की रात, शिकायतकर्ता अपनी गर्लफ्रेंड के साथ तांदुलवाड़ी हवाई अड्डे के पास एलसी कंपनी लेक के किनारे खाली जगह पर बैठा था। तभी चेहरे पर मास्क और रुमाल बांधे तीन युवक वहां पहुंचे और लोहे के सत्तूर व कोयते (हंसिया नुमा हथियार) दिखाकर पैसों की मांग करने लगे। जब युवक ने विरोध किया, तो एक आरोपी ने उसके बाएं पैर पर कोयते से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावरों ने युवक से 21 ग्राम सोने की चेन, चांदी के गहने और नकदी सहित कुल 3.24 लाख रुपये का सामान लूट लिया और धमकी देते हुए फरार हो गए।

तकनीकी विश्लेषण और 48 घंटे में गिरफ्तारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए बारामती तालुका पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण (Technical Analysis) का सहारा लिया। मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने 28 फरवरी को तीन संदिग्धों प्रसाद गणपत भोसले, धैर्यशील प्रशांत आगवणे और कृष्णा नाना गाडेकर को धर दबोचा। अदालत ने तीनों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस हिरासत के दौरान की गई पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद लूटा गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया।

पिछली आपराधिक हिस्ट्री की जांच शुरू

घायल युवक का बारामती के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि क्या इन आरोपियों ने पहले भी प्रेमी जोड़ों या सुनसान इलाकों में घूमने वाले लोगों को अपना निशाना बनाया है। हवाई अड्डा रोड और तांदुलवाड़ी क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुनसान इलाकों में रात के समय जाने से बचें।

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव

फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला; जल्द आएगी नई तारीखें

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा