-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- After Ajit Pawar Rebuke Baramati Police In Action Mode Know What Is The Matter
अजीत पवार की फटकार के बाद एक्शन मोड़ में बारामती पुलिस, जानें क्या है मामला
- Written By: प्रभाकर दुबे

Photo:ANI
पुणे: उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Deputy Chief Minister Ajit Pawar) की फटकार के बाद बारामती पुलिस (Baramati Police) एक्शन मोड़ (Action Mode) में आ गई है। बारामती उपविभाग के अवैध धंधे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस (Police) कमर कस ली है। अवैध व्यवसाय करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने हाल ही में एक कार्यक्रम में अवैध व्यवसाय को खत्म करने के लिए आवश्यक सभी उपाय करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद अब पुलिस एक्शन मोड़ में आ गई है।
बारामती उपविभागीय पुलिस अधिकारी गणेश इंगले ने पुलिस टीम की मदद से अवैध व्यवसाय की कमर तोड़ने की शुरूआत की है। शहर परिसर में दो जगहों पर अवैध हाथभट्टी और उसमे इस्तेमाल होने वाला रसायन पुलिस के हाथ लगा। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो लोग मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। इस मामले में हनुमंत बबन लाड (43) और मंगेश बबन लोंढे के साथ अन्य तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मां को चाहिए इंसाफ, केतन अग्रवाल की मां ने पीएम मोदी कोई लिखा भावुक पत्र- और कुछ नहीं सिर्फ न्याय चाहिए
अजित पवार का खास बनकर ठगे 65 लाख! SRA फ्लैट के नाम पर मुंबई में 12 लोगों के साथ बड़ी धोखाधड़ी
महाराष्ट्र मानसून सत्र: रिकॉर्ड कामकाज और सेट विरोधी! विजेंद्र गुप्ता मॉडल से चूक गया महाराष्ट्र विपक्ष
कश्मीरी पंडित हैं सुनेत्रा पवार की होने वाली बहू! पार्थ पवार की तय हुई शादी, जानें कौन हैं कायनात धर?
दो दिनों में 214 केस दर्ज
आगे से ऐसे लोगों के परिवार के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय पुलिस ने लिया है, यह जानकारी उपविभागीय पुलिस अधिकारी गणेश इंगले ने दी। बारामती, इंदापुर तालुका में अवैध शराब व्यवसाय करने वाले अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधक कार्रवाई शुरू हो गई है। इस तरह का अपराध बार-बार करने वालों के खिलाफ झोपड़पट्टी दादा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। उपमुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ा दिया है। अवैध शराब व्यवसायी को शराब की सप्लाई करने वाले वाइन शॉप और बार मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई का निर्णय लिया गया है। दो दिनों में 214 केस दर्ज कर 24 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
After ajit pawar rebuke baramati police in action mode know what is the matter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
टीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMAIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMसागर में कट्टे के साथ घूम रहा था युवक, मकरोनिया पुलिस ने दबोचा; बड़ी वारदात की आशंका टली
Jul 14, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














