सुरेंद्र पठारे (सौ. सोशल मीडिया एक्स ) 
पुणे

Pune Muniicipal Corporation : मनपा चुनाव से पहले बड़ा झटका, सुरेंद्र पठारे भाजपा में शामिल

Pune Municipal Corporation Election से पहले एनसीपी (शरद पवार) विधायक बापूसाहेब पठारे के पुत्र सुरेंद्र पठारे के भाजपा में शामिल होने से पूर्वी पुणे की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद अब आगामी महानगर पालिका चुनावों (पीएमसी) को लेकर पुणे की राजनीति गरमा गई है। शहर के पूर्वी हिस्से (वडगांव शेरी और खराड़ी) के युवा नेता सुरेंद्र पठारे ने शनिवार को मुंबई स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विधिवत पार्टी का दामन थाम लिया।

सुरेंद्र पठारे, राकांपा (शरद पवार गुट) के विधायक बापूसाहेब पठारे के पुत्र हैं। उनके इस कदम को पूर्वी पुणे में शरद पवार गुट के लिए एक बड़े झटके और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की 'टीम पुणे' के लिए बड़ी मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।

रिहायशी इलाकों में गहरी पैठ

सुरेंद्र पठारे की लोहगांव, वाघोली, खराड़ी और चंदन नगर जैसे तेजी से विकसित हो रहे आईटी हब और रिहायशी इलाकों में गहरी पैठ है। उनके बीजेपी में आने से इन क्षेत्रों के मध्यमवर्गीय और युवा मतदाताओं के बीच पार्टी की पकड़ और पुख्ता होगी।

विश्लेषकों देवेंद्र फडणवीस की 'टीम पुणे' के लिए बड़ी मजबूती के रूप में देखा जा रहा है। सुरेंद्र पठारे की लोहगांव, वाघोली, खराड़ी और चंदन नगर जैसे तेजी से विकसित हो रहे आईटी हब और रिहायशी इलाकों में गहरी पैठ है। उनके बीजेपी में आने से इन क्षेत्रों के मध्यमवर्गीय और युवा मतदाताओं के बीच पार्टी की पकड़ और पुख्ता होगी।

विश्लेषकों का मानना है कि चुनावों में सुरेंद्र पठारे की भूमिका निर्णायक होगी। पठारे ने कहा कि वे विकासोन्मुख विजन और पुणे को ग्लोबल सिटी बनाने के संकल्प से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। खराड़ी में ट्रैफिक, बुनियादी सुविधाओं और नियोजित विकास के मुद्दों पर पठारे लंबे समय से सक्रिय रहे हैं।

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब