सुप्रिया सुले (सौजन्य-IANS) 
पुणे

निकाय चुनाव में हेलिकॉप्टर-पैसे और भिड़ंत! सुले ने लगाया बड़ा आरोप, वोट डालने विदेश से आए वोटर

Supriya Sule Allegations: सुप्रिया सुले ने स्थानीय चुनावों में हेलिकॉप्टर और पैसे के दुरुपयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरी चुनाव प्रक्रिया रद्द करने की मांग की। कई जगह नकदी जब्ती व मारपीट।

प्रिया जैस

Maharashtra Local Body Elections: सांसद सुप्रिया सुले ने राज्य में नगर पालिकाओं और नगर परिषदों के चुनावों में धन और हेलीकॉप्टरों के बेतहाशा इस्तेमाल के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा है कि उन्होंने लोकसभा और विधानसभा में हेलीकॉप्टर देखे हैं, लेकिन स्थानीय चुनावों में ऐसा पहली बार देख रही हैं।

वोटों के लिए धन का दुरुपयोग और मतदाताओं को लुभाने का आरोप लगाते हुए, सुप्रिया सुले ने चुनाव आयोग से पूरी चुनाव प्रक्रिया रद्द करने की माँग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस मुद्दे को संसद में भी उठाएंगी। उन्होंने कहा कि यह मामला लोकतंत्र के लि ए खतरनाक है।

माजलगांव में वाहन से 6 लाख रुपये जब्त

बीड जिले के माजलगांव में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन चुनाव प्राधिकारियों ने एक वाहन से छह लाख रुपये नकद जब्त किए। एक अधिकारी ने बताया कि बाईपास रोड के किनारे खड़े एक वाहन से कथित तौर पर नकदी बांटे जाने की शिकायत मिली थी। माजलगांव नगर परिषद के मुख्य अधिकारी सुंदर बोडार ने कहा, जीप में मिली नकदी जब्त कर ली गई है। संबंधित व्यक्ति को उचित लेखा विवरण प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

मतदान केंद्र के बाहर शिंदे, -भुजबल समर्थकों में मारपीट

शिंदे गुटों के येवला नगर परिषद चुनाव के दौरान, वार्ड क्रमांक 9 के सहस्त्रार्जुन मंगल खरार मतदान केंद्र के बाहर अजीत गुट और समर्थकों के बीच तीखी बहस के बाद मारपीट हो गई। केंद्र पर लोगों के आने-जाने को लेकर बहस हुई। यह बहस बढ़ती गई और मारपीट में बदल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों के समर्थकों को तितर-बितर किया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मतदान केंद्र के बाहर आरसीपी के अतिरिवत्त जवान तैनात कर दिए गए हैं और स्थिति नियंत्रण में है।

चुनाव में वोट डालने सीधे ऑस्ट्रेलिया से आया

राज्य में स्थानीय निकायों के लिए मतदान करने एक युवा मतदाता सात समंदर पार ऑस्ट्रेलिया से शिराला में अपने मताधिकार का प्रयोग करने आया। मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले अंसार कासिम मुल्ला ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में कार्यरत हैं। जैसे ही उन्हें पता चला कि शिराला नगर पंचायत के चुनाव होने वाले हैं, वे सीधे शिराला पहुंच गए। उनके दोस्तों ने पटाखे फोड़कर उनका स्वागत किया। इसके बाद अंसार ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस युवक ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से शिराला तक वोट डालने के लिए डेढ़ लाख रुपये खर्च किए।

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी