सुप्रिया सुले कार एक्सीडेंट (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
पुणे

Supriya Sule Car Accident: सुप्रिया सुले की कार को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, सभी सुरक्षित

Supriya Sule Car Accident News: मुंबई-पुणे मार्ग पर एनसीपी शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले की कार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हालांकि हादसे में सभी लोग सुरक्षित हैं।

अपूर्वा नायक

Supriya Sule Car Accident Update: राकां शरदचंद्र पवार गुट पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले की कार मुंबई-पुणे मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में कार को मामूली नुकसान पहुंचा, लेकिन राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद सुप्रिया ने स्वयं इस दुर्घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह पुणे से मुंबई की ओर यात्रा कर रही थीं, तभी पीछे से आ रहे वाहन क्रमांक GJ 13 CF 5257 ने उनकी कार को साइड से जोरदार टक्कर मार दी।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "आज पुणे से मुंबई जाते समय हाईवे पर मेरा एक बहुत ही बुरा अनुभव रहा। एक चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए मेरी कार को साइड से टक्कर मार दी। शुक्र है कि सभी लोग सुरक्षित हैं।

इस तरह की घटनाएं हमें गंभीरता से याद दिलाती हैं कि हमारी सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाही से अनगिनत लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है। मैं सभी से आग्रह करती हूं कि वे सीट बेल्ट जरूर लगाएं, सतर्क रहें और जिम्मेदारी से गाड़ी चलाएं ताकि हमारे हाईवे सभी के लिए सुरक्षित बन सकें।"

सुप्रिया सुले ने शनिवार को सतारा में कर्मवीर भाऊराव पाटिल की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित 'कर्मवीर पुण्यतिथि कार्यक्रम' में भाग लिया। सुप्रिया सुले ने एक्स पर लिखा, "कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट बी.एन. नलावडे द्वारा लिखित आत्मकथा 'कर्मवीरांचे संगती' (कर्मवीरों के साथी) के साथ-साथ 'रयत विज्ञान पत्रिका', 'रयत मासिक' और 'शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन योजना' को औपचारिक रूप से जारी किया गया। इसके अतिरिक्त, उन व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने रयत शिक्षण संस्था को शैक्षिक सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ छात्रों की योग्यता को निखारने की दिशा में भी असाधारण योगदान दिया है।"

सुनेत्रा पवार के मुख्यमंत्री बनने को लेकर कही बड़ी बात

एक दिन पहले सुप्रिया सुले ने कहा था कि अगर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार मुख्यमंत्री बनती हैं, तो वो सबसे पहले उनको माला पहनाएंगी। हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि 2029 के चुनावों में कौन किस पार्टी में होगा, यह तो 2029 में ही पता चलेगा।

वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के युवा नेता जय पवार के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रही थीं, जिसमें उन्होंने कहा था कि बारामती के लोग 2029 में सुनेत्रा पवार को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?