शेयर बाजार में ठगी प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)  
पुणे

पुणे में 2.38 करोड़ की निवेश ठगी का आरोपी फिजी से भारत लाया गया, इंटरपोल रेड नोटिस के बाद कार्रवाई

Pune Share Market Scam: शेयर बाजार में 6-8% रिटर्न का लालच देकर 2.38 करोड़ की ठगी करने वाले आरोपी राहुल कालोखे को फिजी से डिपोर्ट कर मुंबई लाया गया। अहिल्यानगर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।

रूपम सिंह

Pune Share Market Updates: पुणे शेयर बाजार में निवेश पर हर महीने 6 से 8 प्रतिशत निश्चित रिटर्न का लालच देकर करोड़ों रुपये की कथित ठगी करने के आरोपी कंपनी निदेशक राहुल शामराव कालोखे को फिजी से भारत लाया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ इंटरपोल का रेड नोटिस जारी होने के बाद उसके फिजी में होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद भारत सरकार की विभिन्न एजेंसियों के समन्वय से उसे भारत लाने की कार्रवाई पूरी की गई।

पहले अहिल्यानगर पुलिस की हिरासत में

फिजी से डिपोर्ट किए जाने के बाद राहुल कालोखे को मुंबई लाया गया। चूंकि उसके खिलाफ अहिल्यानगर में भी मामला दर्ज है, इसलिए वहां की पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को आगे की जांच के लिए पुणे पुलिस को सौंपा जाएगा।

2.38 करोड़ रुपये के निवेश का आरोप

पुलिस के अनुसार, राहुल कालोखे और उसके साथियों ने 'इनफिनाइट बेकॉन इंडिया' तथा 'ट्रेड्स इन्वेस्टमेंट' नामक कंपनियों के माध्यम से निवेशकों को ऊंचे और निश्चित मासिक रिटर्न का भरोसा देकर निवेश के लिए प्रेरित किया। शिकायत के मुताबिक, पुणे के व्यवसायी अमित चंद्रशेखर बोरसे ने शुरुआत में 11 लाख रुपये निवेश किए। शुरुआती लाभ मिलने के बाद उन्होंने चरणबद्ध तरीके से कुल 2.38 करोड़ रुपये निवेश कर दिए। हालांकि अप्रैल 2025 में राशि निकालने का प्रयास करने पर उन्हें पैसा वापस नहीं मिला।

आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

इस मामले में पुणे शहर के शिवाजीनगर पुलिस थाने में राहुल कालोखे समेत आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि कथित निवेश नेटवर्क के जरिए कितने लोगों से रकम जुटाई गई और इस मामले में अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे। जांच अभी जारी है।

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा