शीतल तेजवानी (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Seva Vikas Bank Loan Scam: शीतल तेजवानी गिरफ्तार, 7.25 करोड़ बकाया

Maharashtra: सेवा विकास सहकारी बैंक के करोड़ों रुपये के कर्ज घोटाले में पुलिस ने शीतल तेजवानी को गिरफ्तार किया है। उन पर सवा सात करोड़ रुपये का कर्ज बकाया रखने का आरोप है।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: मुंढवा भूमि प्रकरण के बाद एक बार फिर सुर्खियों में आईं शीतल तेजवानी को पिंपरी-चिंचवड पुलिस ने सेवा विकास सहकारी बैंक से सवा सात करोड़ रुपये का कर्ज बकाया रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने 6 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजने के आदेश दिए। पिंपरी-चिंचवड स्थित सेवा विकास सहकारी बैंक में सामने आए करोड़ों रुपये के कर्ज घोटाले को लेकर पिंपरी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। यह घोटाला सामने आने के बाद बैंकिंग क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस इस मामले की आर्थिक अपराध शाखा की मदद से जांच कर रही है।

फर्जी दस्तावेजों पर असुरक्षित कर्ज

जांच में सामने आया है कि बैंक के तत्कालीन संचालक मंडल ने नियमों की अनदेखी करते हुए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बड़े पैमाने पर असुरक्षित कर्ज मंजूर किए। बिना पर्याप्त गारंटी दिए गए इन कर्जों के कारण बैंक की आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ा।

238 करोड़ रुपये का कर्ज बना एनपीए

पुलिस के अनुसार, कई कर्जदारों ने समय पर भुगतान नहीं किया, जिससे बैंक का करीब 238 करोड़ रुपये का कर्ज एनपीए (नॉन परफॉर्मिंग एसेट) में बदल गया। इससे बैंक के जमाकर्ताओं की राशि पर भी खतरा मंडराने लगा।

बैंक प्रबंधन और कर्जदारों की जांच

इस पूरे मामले में पुलिस बैंक के तत्कालीन संचालकों, अधिकारियों और कर्ज लेने वालों की भूमिका की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दायरे में और भी नाम सामने आ सकते हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद की जाएगी।

खुद ही पागल हैं हिमंता बिस्वा सरमा... राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद का पलटवार

तेलंगाना में भीषण बस हादसा: कंटेनर से टकराई बस, 5 यात्रियों की मौत 20 घायल; CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख

OBC क्रीमी लेयर पर केंद्र की SC से गुहार, मांगा 2 साल का वक्त; कहा- फैसले से मचेगी अफरातफरी

मोदी कैबिनेट में जल्द बड़ा फेरबदल? 3 मंत्रियों के इस्तीफे से 12 पद खाली, युवाओं-महिलाओं को मिल सकती जिम्मेदारी

पॉलीथीन की थैलियों में भरा जा रहा था चढ़ावा, खराब किए QR कोड; बांके बिहारी मंदिर मामले में भड़का सुप्रीम कोर्ट