Sayali Surve Case (फोटो क्रेडिट-X)  
पुणे

सायली सुर्वे का यू-टर्न, पति की गिरफ्तारी के बाद वापस लिया केस अपहरण की खबरों को बताया झूठा

Sayali Surve Case: आतिफ तासे की गिरफ्तारी के बाद सायली सुर्वे ने केस वापस लिया। अपहरण की खबरों को बताया झूठ। मेधा कुलकर्णी ने जताई दबाव की आशंका।

अनिल सिंह

Sayali Surve Atif Tase Arrest: महाराष्ट्र के चर्चित सायली सुर्वे (अब आद्या सुर्वे) मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। पालघर पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी आतिफ तासे को गिरफ्तार किए जाने के कुछ ही घंटों बाद, सायली सुर्वे ने अपने पति के खिलाफ दर्ज शिकायत वापस लेने का फैसला किया है। इसके साथ ही उन्होंने पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर चल रही अपने 'अपहरण' की खबरों को पूरी तरह से निराधार और अफवाह बताया है।

सायली सुर्वे, जो मिस इंडिया अर्थ 2019 की विजेता रही हैं, ने एक वीडियो संदेश जारी कर स्पष्ट किया कि वे सुरक्षित हैं और अपने बच्चों के भविष्य की खातिर उन्होंने यह कानूनी कदम पीछे खींचा है।

कांदिवली से फरार आरोपी गिरफ्तार

पालघर के पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा (LCB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आतिफ तासे को मुंबई के कांदिवली इलाके से गिरफ्तार किया। आतिफ के खिलाफ धोखाधड़ी, जमीन हड़पने और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर मामले दर्ज थे। सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। इसके अलावा आतिफ पर पिंपरी-चिंचवड में घरेलू हिंसा के भी आरोप हैं।

क्या था असली विवाद?

सायली सुर्वे ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ व्यवसायी आतिफ तासे से विवाह किया था। सायली का आरोप था कि शादी के बाद उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर नाम 'अतेजा' रख दिया गया और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इस अत्याचार से तंग आकर उन्होंने हिंदुत्व संगठनों की मदद ली और यज्ञ-शुद्धिकरण के माध्यम से अपनी पहचान आद्या सुर्वे के रूप में वापस पाई।

केस वापसी पर उठे सवाल: 'दबाव' की आशंका

सायली के केस वापस लेने के फैसले पर भाजपा नेता मेधा कुलकर्णी ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सायली अत्यधिक दबाव में है और उसकी मानसिक स्थिति फिलहाल स्थिर नहीं है। कुलकर्णी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर मांग की है कि आतिफ तासे जैसे अपराधियों को कड़ी सजा मिले। उन्होंने यह भी कहा कि सायली को जल्द से जल्द सुरक्षित तरीके से तलाक दिलाने के लिए सरकारी तंत्र को सक्रिय होना चाहिए।

पीड़ित लड़कियों के लिए 'ऑपरेशन दुर्गा'

इस मामले के मद्देनजर मेधा कुलकर्णी ने घोषणा की है कि वे जल्द ही 'ऑपरेशन दुर्गा' नामक एक विशेष सेल और हेल्पलाइन शुरू करेंगी। इसका उद्देश्य उन लड़कियों की कानूनी और मानसिक रूप से मदद करना होगा जो इसी तरह के संकटों या 'लव जिहाद' जैसे गंभीर मामलों में फंसी हुई हैं। फिलहाल, सायली सुर्वे पुणे स्थित अपने घर पर हैं और पुलिस सुरक्षा में रखी गई हैं।

पेपर लीक अब एक रोग बन गया है, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बड़ा बयान, इसे रोकने सरकारें उठा रही बड़े कदम

NIA ने फ्लाईदुबई घटना की जांच के लिए केस दर्ज किया, ओमानी को-पायलट को बनाया गया आरोपी

आज फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर लौटेगा CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील