रोहित पवार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

अजित पवार की मौत पर रोहित पवार का बड़ा बयान, 10 फरवरी को होगा सनसनीखेज खुलासा!

Ajit Pawar plane crash: रोहित पवार ने अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर सवाल उठाते हुए 10 फरवरी को बड़ा खुलासा करने का ऐलान किया है। उनके बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है।

आकाश मसने

Rohit Pawar Big Revelation On Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने शनिवार को एक ऐसा बयान दिया है, जिसने राज्य के सियासी गलियारों में खलबली मचा दी है। बारामती में जिला परिषद चुनाव के लिए अपना वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए रोहित पवार ने दिवंगत नेता अजित पवार की विमान दुर्घटना में हुई मौत की परिस्थितियों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

10 फरवरी को होगा बड़ा खुलासा

रोहित पवार ने स्पष्ट रूप से कहा कि 28 जनवरी को बारामती हवाई अड्डे पर हुए विमान हादसे को लेकर हर किसी के मन में संदेह है। उन्होंने घोषणा की कि 10 फरवरी को मुंबई में वह एक विस्तृत प्रस्तुति (Presentation) देंगे। इस दौरान वह तकनीकी पहलुओं और उन परिस्थितियों पर प्रकाश डालेंगे कि आखिर यह दुर्घटना कैसे और क्यों हुई। रोहित ने संकेत दिया कि इस हादसे के पीछे कुछ ऐसे तथ्य हो सकते हैं जो अब तक सामने नहीं आए हैं।

एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर क्या बोले रोहित?

हादसे के बाद पहली बार शरद पवार और अजित पवार के गुट जिला परिषद चुनाव के लिए साथ आए हैं। दोनों गुट 'घड़ी' चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ रहे हैं। रोहित पवार ने भावुक होते हुए कहा कि अजित दादा की दिली इच्छा थी कि पूरा परिवार और पार्टी के लोग एक साथ आएं। आज हम उसी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। दादा हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं की भलाई चाहते थे और हम उनके विलय के सपने को आगे बढ़ाते रहेंगे।

जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव के लिए किया मतदान

बता दें कि रोहित पवार ने आज, 7 फरवरी को जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए बारामती के पिंपली में मतदान किया। इसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए, हमने पिंपली (बारामती) में वोट देने के अपने पवित्र अधिकार का इस्तेमाल करके माननीय अजीतदादा के विचारों को श्रद्धांजलि दी। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप भी लोकतंत्र में अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करें और लोकतंत्र को मज़बूत करने के राष्ट्रीय काम में योगदान दें!

बारामती में हुआ था अजित पवार का प्लेन क्रैश

गौरतलब है कि 28 जनवरी को बारामती हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें अजित पवार और उनके साथ सवार चार अन्य लोगों की दुखद मृत्यु हो गई थी। इस घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था। अब रोहित पवार के 'संदेह' वाले बयान ने जांच की दिशा और राजनीतिक बहस को एक नया मोड़ दे दिया है।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा