रोहित पवार सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

रोहित पवार की अपील, दिल्ली नहीं पहुंच पाए तो पुणे में MPSC अभ्यर्थियों के आंदोलन में हों शामिल

MPSC Students Protest Pune: दिल्ली प्रदर्शन के लिए ट्रेनें रद्द होने पर रोहित पवार ने प्रदर्शनकारियों से पुणे आकर MPSC अभ्यर्थियों के 9 दिनों से जारी सत्याग्रह में शामिल होने का आह्वान किया है।

रूपम सिंह

Highlights

  • रोहित पवार ने दिल्ली नहीं पहुंच पाने वाले प्रदर्शनकारियों से पुणे आने की अपील की।

  • 10 और 11 अक्टूबर को एमपीएससी अभ्यर्थियों के सत्याग्रह में शामिल होने का आह्वान।

  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सीजेपी के प्रदर्शन से पहले ट्रेनों के रद्द होने का मुद्दा उठा।

  • पुणे में एमपीएससी अभ्यर्थियों का नौ दिनों से आंदोलन जारी।

  • रोहित पवार ने आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शनों से घबराकर सरकार ने ट्रेनें रद्द कीं।

Rohit Pawar NCP SP MPSC Students Protest Pune: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन से पहले रेलगाड़ियों के रद्द होने और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के बीच महाराष्ट्र के एनसीपी (शरद पवार) विधायक रोहित पवार ने प्रदर्शनकारियों से पुणे आने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि जो लोग दिल्ली नहीं पहुंच पा रहे हैं, वे शनिवार और रविवार को पुणे में महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के अभ्यर्थियों के आंदोलन में शामिल हों।

रोहित पवार ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि सरकार जनता के विरोध से घबराकर दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को रद्द कर रही है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रा पर पाबंदियां लगाई जा सकती हैं लेकिन लोगों के विचारों और आंदोलन की भावना को नहीं रोका जा सकता।

दिल्ली जाने वाली ट्रेनों के रद्द होने पर उठाए सवाल

रोहित पवार ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदर्शनकारियों से पुणे पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए देशभर से लाखों युवा और नागरिक रवाना हुए हैं लेकिन ट्रेनों के रद्द होने से महाराष्ट्र के पुणे समेत कई इलाकों के लोग रास्ते में फंस गए हैं। पवार ने कहा,

'चलो पुणे चलते हैं! दिल्ली भले ही दूर हो लेकिन लड़ाई हमारे दरवाजे पर ही है।' उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के आक्रोश से डर गई है। उनके मुताबिक, सरकार यात्रा पर रोक लगा सकती है लेकिन लोगों के विचारों पर प्रतिबंध नहीं लगा सकती।

अभ्यर्थियों का 9 दिनों से जारी है आंदोलन

रोहित पवार ने प्रदर्शनकारियों से अपील की कि वे 10 और 11 अक्टूबर को पुणे शहर में चल रहे एमपीएससी अभ्यर्थियों के सत्याग्रह को ही दिल्ली का प्रदर्शन मानकर उसमें शामिल हों। उन्होंने कहा कि पिछले 9 दिनों से पुणे में एमपीएससी के छात्र अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे है।

आंदोलनकारियों की एकजुटता पर जोर

रोहित पवार के मुताबिक, यह आंदोलन सरकार की कथित असंवेदनशीलता और आयोग के अध्यक्ष के खिलाफ अभ्यर्थियों की शिकायतों से जुड़ा है। उन्होंने इस संघर्ष को केवल छात्रों की लड़ाई मानने से इनकार करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है।

पवार ने कहा कि विपक्ष और आंदोलनकारियों की एकजुटता तब तक कायम रहेगी, जब तक व्यवस्था उनकी मांगों पर ध्यान देने के लिए मजबूर नहीं हो जाती।

Delhi CJP Protest LIVE: पुलिस हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके, सौरव दास-आशुतोष रांका और ध्रुव राठी

मैं अरेस्ट होने आया हूं, एयरपोर्ट पर बोले अभिजीत दिपके, CJP प्रोटेस्ट से पहले सौरव दास-आशुतोष रांका डिटेन

जंतर-मंतर प्रदर्शन से राहुल गांधी ने बनाई दूरी! छात्रों से संवाद के लिए निकले चेन्नई, जानिए कार्यक्रम

Dhruv Rathee: गुरुग्राम पुलिस ने ध्रुव राठी को हिरासत में लिया, दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट से पहले बड़ी कार्रवाई

महामहिम से विपक्षी नेताओं की मुलाकात! अंदर क्या हुई बात? बाहर हो रही राजनीतिक बयानों की बरसात