केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी सोर्स: एक्स/@Medha_kulkarni
पुणे

मेधा कुलकर्णी का राज्यसभा के उपसभापति के रूप में चयन, भाजपा सांसद बोलीं- मेरे लिए एक और गौरवशाली अवसर

Rajya Sabha Panel of Vice Chairpersons: राज्यसभा सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने भाजपा सांसद डॉ. मेधा कुलकर्णी को उच्च सदन के उपाध्यक्षों के पैनल में नामित किया है। यह नियुक्ति 27 नवंबर से प्रभावी हो गई।

आकाश मसने

Highlights

  • भाजपा सांसद डॉ. मेधा कुलकर्णी को उपाध्यक्षों के पैनल में नामित किया

  • यह नामांकन 27 नवंबर 2026 से प्रभावी हुआ है

  • मेधा कुलकर्णी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभापति का आभार जताया

Medha Kulkarni Nominated as Rajya Vice Chairpersons: महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद डॉ. मेधा विश्राम कुलकर्णी को उच्च सदन में एक और महत्वपूर्ण संसदीय जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. मेधा कुलकर्णी को राज्यसभा के उपाध्यक्षों के पैनल में नामित किया है। राज्यसभा सचिवालय के निदेशक विजय कुमार द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, यह नामांकन 27 नवंबर 2026 से प्रभावी हो गया है।

क्या कहता है आधिकारिक आदेश?

राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राज्यसभा की कार्य-प्रक्रिया और कार्य-संचालन नियमावली के नियम 8 के उप-नियम (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सभापति ने डॉ. मेधा कुलकर्णी को उपाध्यक्षों के पैनल में शामिल किया है।

इस पैनल में शामिल सदस्य सभापति और उपसभापति की अनुपस्थिति में उच्च सदन की कार्यवाही का संचालन करते हैं, जो संसदीय लोकतंत्र में एक गरिमामय और जिम्मेदारी भरा दायित्व माना जाता है।

मेधा कुलकर्णी ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार

इस नई जिम्मेदारी मिलने के बाद डॉ. मेधा कुलकर्णी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए इसे अपने लिए एक और गौरवशाली अवसर बताया। हालांकि उन्होंने अपनी पोस्ट में इसे 'उपसभापति' के रूप में चयन लिखा, लेकिन आधिकारिक पत्र के मुताबिक उन्हें उपाध्यक्षों के पैनल में जगह दी गई है।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि मेरे लिए एक और गौरवशाली अवसर। इस विश्वास और दायित्व के लिए उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं सदन के नेता जगत प्रकाश नड्डा सहित शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार।

उपाध्यक्षों के पैनल में शामिल अन्य प्रमुख नाम

राज्यसभा सचिवालय द्वारा जारी सूची के अनुसार, वर्तमान में उपाध्यक्षों के पैनल में कुल छह वरिष्ठ और अनुभवी सांसद शामिल हैं। डॉ. मेधा कुलकर्णी इस सूची में छठे सदस्य के रूप में जुड़ी हैं।

  • एस. फांगनोन कोन्याक

  • एम. थम्बी दुरई

  • सस्मित पात्रा

  • फूलो देवी नेताम

  • घनश्याम तिवारी

  • मेधा विश्राम कुलकर्णी (27 नवंबर 2026 से प्रभावी)

दिसंबर तक चलेंगी पश्चिम रेलवे की 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, मुंबई से यूपी-बिहार जाने वालों को राहत

परिसीमन विधेयक पर एकनाथ शिंदे का बड़ा फैसला, शिवसेना सांसदों को दिया समर्थन करने का सख्त निर्देश

मोदी-ज्ञानेश कुमार ने की चोरी, 850 लोकतंत्र खत्म करने का नंबर; परिसीमन पर राहुल गांधी के PC की 10 बड़ी बातें

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी घमासान, राहुल बोले- PM और CEC ज्ञानेश ने वोट चोरी की

सरकार की नजर अब 800 पार पर...खरगे ने परिसीमन बिल पर सरकार पर साधा निशाना; SC-ST आरक्षण पर भी उठाए सवाल