पुणे सिंहगढ़ किला (सोर्स-सोशल मीडिया)  
पुणे

पुणे में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 1 और 2 अगस्त को पर्यटकों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा सिंहगढ़ किला

Pune Rain Red Alert: पुणे में 1 और 2 अगस्त को मूसलाधार बारिश के रेड अलर्ट के चलते सिंहगढ़ किले को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। भूस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया।

रूपम सिंह

Pune Rain Red Alert Sinhagad Fort Closed: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा पुणे जिले के लिए 1 और 2 अगस्त को भारी बारिश का 'रेड अलर्ट' ने जारी किए जाने के बाद पुणे वन विभाग सिंहगढ़ किले को पर्यटकों के लिए दो दिनों तक बंद रखने का निर्णय लिया है। नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है और इस दौरान पर्यटकों के किले में प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी।

भूस्खलन और चट्टानें खिसकने का बढ़ा खतरा

सिंहगढ़ क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन और चट्टानों के खिसकने का खतरा काफी बढ़ गया है। संभावित दुर्घटनाओं और जनहानि से बचने के उद्देश्य से वन विभाग ने एहतियाती कदम उठाते हुए 1 और 2 अगस्त को किले को पूरी तरह बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

पर्यटकों से यात्रा टालने की अपील

पुणे वन विभाग के उप वन संरक्षक ने नागरिकों और पर्यटकों से इस अवधि में सिंहगढ़ क्षेत्र की यात्रा नहीं करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से प्रशासन द्वारा जारी सभी निर्देशों और सुरक्षा संबंधी सलाह का पालन करने का अनुरोध भी किया है।

सावधानी बरतने की अपील

पुणे वन विभाग के उप वन संरक्षक ने नागरिकों और पर्यटकों से इस अवधि में सिंहगढ़ क्षेत्र की यात्रा करने से बचने की अपील की है। साथ ही, प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन कर सहयोग करने का अनुरोध भी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का जोर बने रहने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे गैर-जरूरी यात्रा से बचें, पहाड़ी इलाकों में जाने से परहेज करें और समय-समय पर जारी होने वाली प्रशासनिक - चेतावनियों का ध्यान रखें।

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला