पुणे में कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी (सोर्स: सोशल मीडिया)
पुणे

यू आर ए वेरी ब्यूटीफुल गर्ल... छात्रों की गूंज कार्यक्रम में लड़की से ये क्या बोल गए राहुल गांधी? देखें VIDEO

Rahul Gandhi Viral Video: पुणे में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी का एक बेहद संवेदनशील अंदाज सामने आया। एक परेशान छात्रा का दर्द सुनकर राहुल गांधी ने कहा- यू आर ए वेरी ब्यूटीफुल गर्ल।

गोरक्ष पोफली

Viral Video Chatron Ki Gunj Pune: पुणे में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम से एक ऐसा दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और एक युवा छात्रा के बीच हुई बातचीत ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

छात्रा की मन की बात और उस पर राहुल गांधी की संवेदनशीलता की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है और नेटिजन्स राहुल के इस खास अंदाज के कायल हो गए हैं।

लड़की ने बयां किया समाज का कड़वा सच

कार्यक्रम के दौरान जब छात्रों को अपनी बात रखने का मौका मिला, तो एक युवती ने समाज में महिलाओं को लेकर बने रूढ़िवादी पैमानों और अपनी शादी व करियर को लेकर होने वाले भेदभाव पर अपना दर्द साझा किया।

छात्रा ने राहुल गांधी से बात करते हुए कहा, पुरुष केवल ऐसी लड़की चाहते हैं जो दिखने में गोरी हो, पढ़ी-लिखी हो और पूरी तरह स्वस्थ हो। लेकिन वे मेरे जैसी लड़की नहीं चाहते। वे ऐसी लड़की को पसंद नहीं करते जो अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहती हो। छात्रा के इस बयान में समाज की संकीर्ण सोच के खिलाफ एक गहरी निराशा और पीड़ा साफ झलक रही थी।

राहुल गांधी के जवाब ने जीता दिल

छात्रा की इस बात को राहुल गांधी ने बेहद गंभीरता और आदर के साथ सुना। लड़की के भीतर की असुरक्षा की भावना को पल भर में दूर करते हुए राहुल गांधी ने तुरंत उसे हौसला दिया और बेहद आत्मीयता से कहा, But you're beautiful. Trust me...

राहुल गांधी ने लड़की को ढांढस बंधाया और उसके आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए ये शब्द कहे, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति का दिल जीत लिया।

50,000 महिलाओं की गूंजी तालियां

राहुल गांधी के मुंह से ये शब्द सुनते ही पूरे सभागार में उत्साह की लहर दौड़ गई। जैसे ही उन्होंने लड़की की हौसलाअफजाई की, वहां मौजूद 50,000 से अधिक महिलाओं और छात्राओं ने तालियां बजाकर उनके इस संवेदनशील कदम की सराहना की। कार्यक्रम का यह पल सोशल मीडिया पर छा गया है, जिसे भारतीय राजनीति में संवाद का एक नया मापदंड माना जा रहा है।

सोशल मीडिया पर नेटिजन्स हुए कायल

इस संवेदनशील बातचीत का वीडियो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को लगातार शेयर कर रहे हैं। नेटिजन्स का कहना है कि एक बड़े राजनेता द्वारा मंच से इस तरह की संवेदनशीलता दिखाना और एक युवा लड़की के आत्मसम्मान को बढ़ाना वाकई काबिले-तारीफ है।

लोग लिख रहे हैं कि राहुल गांधी ने न केवल उस लड़की का खोया हुआ आत्मविश्वास वापस लौटाया, बल्कि यह भी दिखाया कि असली खूबसूरती विचारों और इरादों में होती है। राहुल के इस सहज, संवेदनशील और प्यारे अंदाज की हर तरफ जमकर चर्चा हो रही है।

INDIA Alliance Protest Live: सांसदों का पैदल जंतर-मंतर मार्च; पुलिस से झड़प, कई कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना