पुणे प्राणी संग्रहालय (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune का राजीव गांधी प्राणी संग्रहालय अब होगा इंटरनेशनल स्तर का, आयुक्त ने दिए बड़े विकास के संकेत

Pune के राजीव गांधी प्राणी संग्रहालय जिसे शहर का एक महत्वपूर्ण आकर्षण माना जाता है। अब इसकी तस्वीर बदलने वाली है। पुणे में अब इंटरनेशनल लेवल का प्राणी संग्रहालय बनने की तैयारी की जा रही है।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: कात्रज स्थित महानगर पालिका का राजीव गांधी प्राणी संग्रहालय पुणे शहर का एक महत्वपूर्ण आकर्षण है। यह परिसर लगभग 130 एकड़ में फैला हुआ है और यहां प्राकृतिक सौंदर्य के साथ शहर का सबसे बड़ा जलाशय भी है।

हर वर्ष हजारों पर्यटक, विशेष रूप से बच्चों सहित परिवार यहां आते हैं। लेकिन इस बड़े परिसर और पर्यटकों की संख्या की तुलना में यहां उपलब्ध जानवरों की संख्या बेहद कम है। यह बात खुद पुणे महानगर पालिका आयुक्त नवल किशोर राम ने कही है। आयुक्त राम ने कहा कि प्राणी संग्रहालय में जानवरों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है। पुणे में अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्राणी संग्रहालय होना चाहिए। इसके लिए आने वाले समय में मनपा प्रशासन विशेष प्रयास करेगा।

मास्टर प्लान पर होगा अमल

आयुक्त राम ने कहा कि प्राणी संग्रहालय के प्रस्तावित मास्टर प्लान को जल्द लागू करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आधुनिक सर्पोद्यान प्रोजेक्ट को शीघ्र पूरा किया जाए और बर्ड पार्क प्रकल्प भी अविलंब शुरू किया जाए। इन परियोजनाओं से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी और मनपा की इनकम भी बढ़ेगी। पुणे महानगर पालिका आयुक्त नवल किशोर राम ने कहा है कि 66 प्राणी संग्रहालय का विकास मनपा की प्राथमिकताओं में से एक है। वित्तीय सहायता की कमी नहीं होगी, उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों और जगह का बेहतर उपयोग कर कात्रज प्राणी संग्रहालय को देश के प्रमुख प्राणी संग्रहालयों की श्रेणी में लाया जाएगा।

कर्मचारियों की संख्या भी कम

आयुक्त राम ने कहा कि प्राणी संग्रहालय का क्षेत्र बड़ा है, लेकिन यहां कर्मचारियों की कमी है। मनपा प्रशासन इस दिशा में कदम उठाएगी। यहां विभिन्न प्रजातियों के जानवर लाए जाएंगे। उनके लिए उचित आवास और सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। संबंधित विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन इन परियोजनाओं और सुधारों के लिए आवश्यक निधि उपलब्ध कराएगा।

आयुक्त राम ने कहा कि पुणे जैसे शहर में प्राणी संग्रहालय केवल एक मनोरंजन केंद्र नहीं है, बल्कि यह बच्चों की शिक्षा, पर्यावरण जागरूकता और शहर की सास्कृतिक पहचान का भी महत्वपूर्ण भाग है। इसलिए यहां सुविधाएं और प्राणियों की विविधता बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक प्राणी यहां लाए जाएं और पर्यटकों के लिए विश्व स्तरीय सुविधा उपलब्ध हो।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान