Mumbai Police हवलदार की मौत का बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम और गहन जांच से सामने आई सच्चाई

Mumbai Police के हवलदार प्रवीण शालीग्राम सूर्यवंशी की मौत का खुलासा हो गया है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते उनकी पत्नी और बेटे ने उन्हें खिड़की से धक्का देने की बात सामने आयी। 
Mumbai Minor Molestation Case
मुंबई पुलिस (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Mumbai News: मुंबई पुलिस के हवलदार प्रवीण शालीग्राम सूर्यवंशी की मौत ने सभी को चौंका दिया था। अब इस मौत के मामले में एक बड़ा खुलासा होने जा रहा है। इस केस की गहराई से जांच करने के बाद पुलिस ने सूर्यवंशी की पत्नी स्मिता और बेटे प्रतीक को हिरासत में लिया है।

मुंबई पुलिस के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मई महीने की है। हवलदार प्रवीण सूर्यवंशी का पत्नी और बेटे के साथ सायन पूर्व स्थित प्रतीक्षानगर पुलिस अधिकारी वसाहत में पारिवारिक विवाद हुआ था।

खिड़की से दिया था धक्का

झगड़े के दौरान गुस्से में आकर स्मिता और प्रतीक ने प्रवीण को कमरे की खिड़की के कांच पर जोर से धक्का दे दिया। इस धक्के से खिड़की का कांच टूट गया और प्रवीण के दाहिने हाथ की नसें गहराई तक कट गईं। साथ ही उनके सिर पर भी गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाना जरूरी था, लेकिन आरोप है कि पत्नी और बेटे ने इलाज के लिए कोई मदद नहीं की। खून अधिक बह जाने के कारण प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआत में वडाला टीटी पुलिस स्टेशन ने इस मामले को आकस्मिक मृत्यु मानते हुए दर्ज किया था। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर पुलिस को घटना पर संदेह हुआ और बाद में पुलिस ने जब गहनता से पड़ताल की तो सच्चाई सामने आई।

पत्नी और बेटे की हुई गिरफ्तारी

वडाला टीटी पुलिस ने अब प्रवीण की पत्नी स्मिता और बेटे प्रतीक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच वडाला टीटी पुलिस कर रही है।

एक अन्य कार्रवाई में मुंबई पुलिस ने 67 वर्षीय बिजनेसमैन की हत्या मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि मृतक व्यवसायी का छोटा बेटा और बिजनेस पार्टनर शानू मुश्ताक चौधरी ने सुपारी देकर हत्या कराई थी। फरार आरोपी शहनवाज कुरैशी को मुंबई की चारकोप पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com