पुणे मैं फिट, मेरा स्कूल फिट मुहिम (pic credit; social media) 
पुणे

पुणे ZP की पहल: "मैं फिट, मेरा स्कूल फिट" मुहिम, 2 अक्टूबर तक छात्रों की फिटनेस जांच

Pune News: पुणे ZP ने "मैं फिट, मेरा स्कूल फिट" मुहिम शुरू की। 2 अक्टूबर तक सभी छात्रों की फिटनेस जांच होगी। जिम-खेल मैदान विकसित कर टीम भावना और स्वास्थ्य पर जोर होगा।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: जिला परिषद ने छात्रों के स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक अनोखी पहल शुरू की है। "मैं फिट, मेरा स्कूल फिट" नामक इस मुहिम के तहत जिला परिषद स्कूलों के सभी विद्यार्थियों की फिटनेस जांच की जाएगी। यह जांच 2 अक्टूबर तक पूरी की जाएगी। इसके बाद, हर छात्र की मौजूदा फिटनेस के आधार पर उन्हें व्यक्तिगत आहार और व्यायाम योजनाएं दी जाएंगी।

इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में नियमित व्यायाम की आदत डालना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इसके लिए हर स्कूल में एक डिजिटल डैशबोर्ड लगाया जाएगा, जिस पर फिटनेस जांच और प्रगति का रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा। इससे छात्रों की फिटनेस यात्रा को ट्रैक किया जा सकेगा और सुधार का ग्राफ भी देखा जा सकेगा।

खेल और व्यायाम पर जोर

मुहिम के तहत स्कूलों में जिम और खेल के मैदान विकसित किए जाएंगे। साथ ही विभिन्न फिटनेस और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विद्यार्थियों में टीम भावना और आपसी सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। जिला परिषद ने स्पष्ट किया है कि फिटनेस केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों की मानसिक मजबूती और तनावमुक्त जीवन के लिए भी जरूरी है। इसे भी पढ़ें- सड़क खुदाई शुल्क पर बवाल, अजित पवार ने पुणे मनपा को पिंपरी-चिंचवड़ मॉडल अपनाने के दिए निर्देश

शिक्षकों पर भी ध्यान

इस पहल के तहत केवल विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि शिक्षकों की भी वार्षिक स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इसका उद्देश्य पूरे शैक्षणिक वातावरण को स्वस्थ और सक्रिय बनाना है।

फिट इंडिया प्रमाणपत्र

अभियान के अंतर्गत सभी स्कूलों को "फिट इंडिया" प्रमाणपत्र दिया जाएगा। साथ ही, हर कक्षा में खेल का एक घंटा अनिवार्य किया जाएगा, जिससे छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी समान अवसर मिल सके। जिला परिषद की यह पहल न केवल विद्यार्थियों को शारीरिक रूप से फिट बनाएगी, बल्कि उन्हें भविष्य में एक जिम्मेदार और स्वस्थ नागरिक बनाने की दिशा में भी अहम कदम साबित होगी।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन