अजित पवार व सुनेत्रा पवार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

पुणे ZP चुनाव परिणाम: बारामती में अजित दादा का दबदबा बरकरार! NCP ने किया क्लीन स्वीप

Pune ZP Election Result 2026: पुणे जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में एनसीपी का वर्चस्व कायम रहा। पार्टी ने बारामती की सभी 6 जिला परिषद सीटें जीतीं, जबकि भाजपा केवल उन्हीं 2 सीटों पर जीत सकी।

आकाश मसने

Baramati ZP Election Result 2026: महाराष्ट्र की राजनीति के केंद्र बिंदु माने जाने वाले बारामती में एक बार फिर अजित पवार का जादू सिर चढ़कर बोला है। पुणे जिला परिषद (ZP) और पंचायत समिति चुनाव 2026 के नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बारामती के मतदाताओं ने अपने नेता के प्रति अपनी निष्ठा बरकरार रखी है। बारामती के मतदाताओं ने दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार द्वारा चुने गए उम्मीदवारों को विजयी बनाकर अपने नेता का मान ऊंचा किया है।

जिला परिषद में एनसीपी का शत-प्रतिशत परिणाम

पुणे जिला परिषद की बारामती की सभी 6 सीटों पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के उम्मीदवारों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। विजयी उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है। 1. सुपा जिला परिषद गट: पल्लवी प्रमोद खेत्रे (NCP) 2. गुणवडी जिला परिषद गट: शुभांगी कचेर शिंदे (NCP) 3. पणदरे जिला परिषद गट: मंगेश प्रतापराव जगताप (NCP) 4. वडगांव निंबाळकर जिला परिषद गट: रोहिणी संदिप कदम (ढोले) (NCP) 5. निंबुत जिला परिषद गट: करण संभाजीराव खलाटे (NCP) 6. निरावागज जिला परिषद गट: शिवानी अभिजीत देवकाते (NCP)

पंचायत समिति में भाजपा का 'सूपड़ा साफ'

पंचायत समिति के चुनावों में भी एनसीपी का एकतरफा वर्चस्व देखने को मिला। बारामती तालुका पंचायत समिति की 12 सीटों में से 10 पर एनसीपी ने कब्जा जमाया है। दिलचस्प बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी केवल उन्हीं 2 सीटों पर जीत हासिल कर पाई, जो अजित पवार ने समझौते के तहत उन्हें दी थीं। ये दो सीटें 'सुपा गण' (उज्वला पोपट खैरे) और 'शिर्सुफळ गण' (अनिकेत प्रभाकर गावडे) हैं। इनके अलावा शेष सभी सीटों पर भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा और उनका 'सूपड़ा साफ' हो गया।

नहीं मनाया गया कोई जश्न

इस बड़ी जीत के बावजूद बारामती में किसी भी प्रकार का विजय जुलूस या जश्न नहीं मनाया गया। चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद सभी विजयी उम्मीदवारों ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से उनके आवास पर मुलाकात की। सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनकी याद में नमन किया।

पंचायत समिति के अन्य प्रमुख विजेताओं में कार्हाटी गण से शामल वाबले, गुणवडी से शुभांगी आगवणे, पणदरे से किरण तावरे, मुढाले से वैशाली कोकणे, मोरगांव से बाबा रामा चोरमले, और निरावागज से नितीन अरुण काकडे शामिल हैं। यह चुनावी परिणाम न केवल स्थानीय स्तर पर एनसीपी की ताकत को दर्शाता है, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भी बारामती के मिजाज का संकेत देता है।

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने